हम स्वयंसेवक समाज में नई दिशा लाने के रूप में हमेशा कार्य करते रहते है

समाज में हमेशा जागरण होते रहना चाहिए। विजयदशमी के उत्सव पर हमारा संचालन समाज को जागृत करता है।

मुकेश कुमार  (क्राइम एडिटर नई दिल्ली)TV9 भारत समाचार भागलपुर (बिहार)।  श्रीमान बौद्धिककर्ता जी ने अपने युक्त वचन में कहा कि हम स्वयंसेवक समाज में नई दिशा लाने के रूप में कार्य करते रहते हैं। यह संचालन सिर्फ संचालन मात्रा नहीं होता बल्कि समाज को यह दर्शाते हैं कि समाज में हमेशा जागरण होते रहना चाहिए। यह विजयदशमी का उत्सव पर हमारा संचालन समाज को जागृत करता है। उन्होंने संघ पर लगे हुए प्रतिबंधों के बारे में भी चर्चा की। बताया कि कैसे सारे प्रतिबंध निराधार थे, और समाज की मदद के द्वारा ही प्रतिबंध है।

यह भी पढ़ें : नवरात्रि पर्व में अष्टमी के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया

संघ समाज ही सारी समस्या का समाधान होता है और इसलिए समाज को जागृत होना अति आवश्यक है। हिंदू समाज को एकत्रित करने की दिशा में जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पहल करता आ रहा है और करता रहेगा। इसके लिए मुझे सभी हिंदू भाइयों एवं बहनों का सहयोग और समर्थन चाहिए। इतिहास गवाह है कि संघ के स्वयंसेवकों ने सेवा के साथ मिलकर कैसे देश में होने वाली कई घटनाओं में उनका साथ दिया है। कई युद्ध में भी हमने सुना का साथ दिया है, और सुना ने भी हमें काफी उत्साह दिया। इस कार्य पर आज सारे मुश्किलों और पीढ़ाओ से झूसता हुआ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ किस ऊंचाई पर है यह बताने की आवश्यकता नहीं है। नगर प्रचार प्रमुख भागलपुर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आशीष आनंद ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए अन्य विषयों पर प्रकाश डाला।

यह भी पढ़ें : नवरात्रि पर्व में अष्टमी के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया