सरयू जयंती पर आयोजित हुई महाआरती व फूल बंगले की झांकी

आंजनेय सेवा संस्थान ने किया 125 किलो दूध से सरयू मैया का अभिषेक

अखिलेश राय,सम्पादक व प्रभारी (उ.प्र.):अयोध्या।रामनगरी में रविवार को सरयू जयंती मनाई जा रही है। इस अवसर पर सरयू तट और राम की पैड़ी पर 6 स्थानों पर भव्य सरयू महाआरती और फूल बंगले की झांकी का आयोजन किया गया है। सर्वाधिक आकर्षण का केंद्र आंजनेय सेवा संस्थान का सरयू महोत्सव है। जिसके मुख्य पर्व पर 125 किलों से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दूध से सरयू मैया का अभिषेक होगा। सरयू जयंती समारोह शाम 5 बजे देश के प्रसिद्ध कथा चाक राजन महाराज की कथा से आरंभ होकर मध्य रात्रि तक चलेगा।

यह भी पढ़े :गंगा स्नान करने गए पुत्र समेत तीन की डूबकर मौत, कोहराम 

समारोह में आयोजन समिति के सरंक्षक और श्रीरामवल्लभाकुंज के प्रमुख स्वामी राजकुमार दास और समिति के अध्यक्ष महंत शशिकांत दास की ओर से अयोध्या के सभी प्रमुख धमार्चार्यों और राम भक्तों को आमंत्रित किया गया है। महंत शशिकांत दास ने बताया कि 5 कुंतल फूलों से सरयू आरती स्थल को सजाया जा रहा है। शाम 7 बजकर 30 मिनट पर 5 हजार 100 देशी घी की बत्ती से सरयू महा आरती होगी। इससे पहले वैदिक मत्रोच्चार के बीच सरयू का अभिषेक सतों-महंतों के द्वारा किया जाएगा।

समारोह में मणिराम दास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास, लक्ष्मण किला के महंत मैथिल रमण शरण, दशरथ महल के महंत देवेंद्रप्रसादाचार्य, हनुमत निवास के महंत डॉक्टर मिथिलेश नंदिनी शरण, मंगल भवन के महंत राम भूषण दास कृपालु, तुलसी छावनी के महंत जनार्दन दास,नाका हनुमानगढ़ी के महंत रामदास,वैदेही मंदिर के महंत रामजी शरण आदि प्रमुख रूप से शामिल होंगे हैं।

यह भी पढ़े :गंगा स्नान करने गए पुत्र समेत तीन की डूबकर मौत, कोहराम