विदेशी दबंगई और भारतीय राजनीतिक साजिशों के भेंट चढ़ रहा है राधा कुमारी इंटर कॉलेज का खेल मैदान

मुकेश कुमार साहनी, क्राइम रिपोर्टर : ठूठीबारी,महाराजगंज। “औरों के खयालात की लेते हैं, तलाशी और अपने गरेबान में झाँका नहीं जाता” ये कथन झूठ नही! हँसी आती है जब यही राधा कुमारी इंटर कॉलेज मे जब किसी राष्ट्रीय दिवस पर बड़े मंचों पर बगल में कूलर लगवा कर धूप में बच्चों को बैठाकर बड़े जोश से बोलते है उन बच्चो से भी बोलवाया जाता हैं कि आज के दिन देश आजाद हुआ था हमारे देश के वीर सपूत दुश्मनो से सच्चे निष्ठा से लड़ कर देश को आजाद कराया।

यह भी पढ़ें :यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन हेतु सड़को पर अनाधिकृत रूप से खड़े वाहनों के विरूद्ध चलाया गया अभियान

उसी तरह आप भी अपने देश के लिए किजियेगा। जहा एक ओर शिक्षा वहीं दूसरी तरफ खेल का भी उतना ही महत्व दिया जाता है। यह महान नेता मंच पर खड़े होकर बोलते हैं खेल से बुद्धि नहीं बल्कि शरीर का भी विकास होता है।

परन्तु आज पुरा राधा कुमारी सभी छात्र एवं ठूठीबारी की जनता ये जानना चाहती है कि कहा है ओ खेल का मैदान जहा आये दिन मंडल, जिला,और ब्लाक स्तर पर खेल हुआ करते थे। बीच कस्बे मे बसा राधा कुमारी इंटर कॉलेज का खेल मैदान कालेज के छात्र नही बल्कि पूरे कस्बे के टहलने का भी एक खाली स्थान था। पर आज वह खेल मैदान विदेशी दबंगई और भारतीय राजनीतिक साजिशों के पूरी तरह चगुल मे आ गया है। जिसे बहुत तेजी से उस पर व्यापार के लिए लीपा पोती किया जा रहा है।

अब देखना है आज के देश के सुरवीरो के अंदर देश के लिए लाज है या सिर्फ मंचों पर बोल- बोल कर बच्चों और समाज के उम्मीदों पर पानी फेरेगे।

यह भी पढ़ें :यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन हेतु सड़को पर अनाधिकृत रूप से खड़े वाहनों के विरूद्ध चलाया गया अभियान