वारसलीगंज निवासियों के लिए यह सजा- ए- कला पानी है – संतोष कुमार

नाली का गंदा पानी और कचरा सड़क पर बहता है, बारिश होने पर यही गंदा पानी घरों में घुस जाता है।

मुकेश कुमार  (क्राइम एडिटर नई दिल्ली) TV9 भारत समाचार भागलपुर (बिहार)। आज वार्ड नंबर 49 एवं 50 स्थित वारसलीगंज मोहल्ला में वार्ड पार्षद के द्वारा घोषित नाली का पानी रोड पर आने को लेकर हो रही समस्या के खिलाफ पार्षद वार्ड 49, 50 एवं 51 के साथ पार्षद एकता मंच के जनप्रतिनिधि के द्वारा धरना दिया गया। जिसमें दूषित नाली के गंदे पानी में बैठकर पूर्ण समर्थन भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने किया।

यह भी पढ़ें :स्वास्थ्य प्रभारी आदित्य जायसवाल को उनके पदभार से हटाने को लेकर सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि वारसलीगंज निवासियों के लिए यह सजा-ए -कला पानी है। हल्की बारिश से नारकीय स्थिति हो जाती है। नाली का गंदा पानी और कचरा सड़क पर बहता है। हमारे पर्व त्यौहार दुर्गा काली एवं छठ पूजा में साफ-सफाई का विशेष महत्व है। उसे लेकर निगम प्रशासन संवेदनशील नहीं है। शहर के नालों की सफाई और कचरा उठाने पर ध्यान देने की बात कही जा रही थी। लेकिन जब बारिश हुई तो फिर वही नारकीय स्थिति सामने आ गई। नगर निगम क्षेत्र के कई वार्डों में जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जल भराव से मोहल्ले के कई लोग डेंगू, टाइफाइड एवं मलेरिया की चपेट में आ गए हैं।  25 वर्षीय युवती की मौत डेंगू के कारण हो गई है। अभी कई लोग प्राइवेट हॉस्पिटल में अपना इलाज करवा रहे हैं। और शारीरिक ,आर्थिक एवं मानसिक तनाव झेल रहे हैं। इस क्षेत्र के सभी लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार के कारण ही आज भागलपुर शहर की सड़कों पर भ्रष्टाचार की गंगोत्री बह रही है। मंडल अध्यक्ष शहर वार्ड 50 के पार्षद पंकज गुप्ता ने कहा कि दक्षिणी क्षेत्र की आबादी अप्रत्याशित रूप से बड़ी है। नगर निगम को इस क्षेत्र से टैक्स के रूप में अच्छा खासा आय प्राप्त होती है। नगर निगम प्रशासन के सौतेले व्यवहार से यह क्षेत्र मूलभूत सुविधाओं से कोसों दूर है। जल निकासी यहां की बड़ी समस्या है। हल्की बारिश में ईश्वर नगर के आसपास जल जमाव की स्थिति बन जाती है। लोगों को सोचना पड़ता है, कि कैसे मुख्यालय भागलपुर पहुंचे। बदहाल ड्रेनेज सिस्टम और पेयजल की समस्या ने जन जीवन पर गहरा प्रभाव डाला है। भाजपा प्रवक्ता शहर वार्ड 51 के बाद पार्षद प्रतिनिधि शशि मोदी ने कहा कि स्वच्छता प्रभारी आदित्य जायसवाल दक्षिणी क्षेत्र के साथ कर रहे हैं। सौतेली मां जैसा व्यवहार सड़कों पर पानी आने से लोगों का जीना मुहाल हो जाता है। हथिया नाले की उड़ाही नहीं होने के कारण हल्की बारिश होने पर भी शहर के दक्षिणी क्षेत्र में जल

जमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। जब स्वच्छता प्रभारी से कार्यालय में समस्या को लेकर मिलने जाते हैं, तो वह गलत व्यवहार करते हैं। धरना प्रदर्शन में भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजकिशोर गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी प्राणिक वाजपेई उपस्थित हुए।

यह भी पढ़ें : स्वास्थ्य प्रभारी आदित्य जायसवाल को उनके पदभार से हटाने को लेकर सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन