राम मंदिर आंदोलन के कारसेवकों को राष्ट्र चेतना मिशन ने किया सम्मानित

कारसेवकों ने तत्कालीन सामाजिक व राजनीतिक वातावरण की विस्तृत चर्चा करते हुए अपने संघर्षों और सरकारी प्रताड़नाओं की चर्चा

हिमांशु शर्मा,बुलंदशहर। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि स्थल पर पुनः रामलला मंदिर स्थापना हेतु हुए संघर्षों में सम्मिलित रहे कारसेवकों के राष्ट्र चेतना मिशन द्वारा सम्मान समारोह अभियान के दूसरे दिन भी नगर क्षेत्र के विभिन्न रामभक्तों को घर घर जाकर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें :राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई शोभा यात्रा

बुधवार को 1990 एवं 1992 दोनों समय की कारसेवा में सम्मिलित रहे मोतीबाग निवासी स्व. प्रभु दयाल गोयल के परिवार के साथ साथ जेपी जनता इंटर कॉलेज में अध्यापक महेश कुमार तोमर, सुशीला विहार निवासी मुन्ना लाल गर्ग, कृष्णा नगर निवासी सुशील गोयल एवं नरेन्द्र बंसल, अंसारी रोड निवासी उमेश पंडित, अतुलेश गोयल तथा संजय अग्रवाल आदि को घर जाकर श्रीराम जन्मभूमि का स्मृति चिह्न, भगवा अंग वस्त्र, फूलमाला और पुष्पवर्षा कर सम्मानित किया गया।

सभी कारसेवकों ने तत्कालीन सामाजिक व राजनीतिक वातावरण की विस्तृत चर्चा करते हुए अपने संघर्षों और सरकारी प्रताड़नाओं की चर्चा की। संस्था के प्रतिनिधिमंडल ने उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की बधाई दी।

राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमन्त सिंह, जिला संयोजक पिंटू गुर्जर, नगर संयोजक विकास सिंह, नरेन्द्र पाल सिंह, मनोज गोयल, न्यू गुप्ता, नमन कौशिक, आशीष गोयल, स्पर्श अग्रवाल, तुषार अग्रवाल आदि सम्मिलित रहे।

यह भी पढ़ें :राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई शोभा यात्रा