राजा खगेंद्र प्रताप शाही स्मृति ऑल इंडिया महिला फुटबॉल प्रतियोगिता 

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में दूसरे दिन सिवान ने झारखंड को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

 

 

tv9भारत समाचार :कृष्णा यादव तमकुहीराज/ कुशीनगर। स्थानीय रामलीला मैदान फुटबॉल ग्राउंड में राजा खगेंद्र प्रताप शाही स्मृति तीन दिवसीय ऑल इंडिया फुटबॉल महिला प्रतियोगिता के दूसरे दिन का मैच बहुत ही रोचक रहा। झारखंड की महिला टीम तथा सिवान की महिला टीम के बीच दूसरे राउंड का मैच खेला गया।

यह भी पढ़ें :यातायात पुलिस द्वारा चलाया गया विशेष चेकिंग अभियान 

जिसमें सिवान ने झारखंड को हराकर फाइनल प्रतियोगिता में जगह बना लिया। प्रतियोगिता का पहला मैच तमकुही राज के बुजुर्ग नौज़वाँ खिलाड़ीयों तमकुही राज बनाम सेवरही के बीच खेला गया तमकुही राज की टीम ने जीत दर्ज किया। सीनियर खिलाड़ियों सेवा तमकुही राज विकासखंड अधिकारी अनिल राय ने परिचय प्राप्त कर खेल आरंभ किया।

दूसरे राउंड के मैच के खिलाड़ियों का परिचय ग्राम सभा कोईन्दी बुजुर्ग के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि उपेंद्र सिंह पटेल व व भाजपा नेता धनंजय राय सुनील तिवारी ने परिचय प्राप्त कर झारखंड बनाम सिवान का मैच प्रारंभ किया।

महिला फुटबॉल टीम सिवान के तरफ से रिंकी पिंकी तथा कुमारी निक्की ने अच्छा खेल का प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत का खिताब दिलाया। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब नीतू कुमारी सिवान को मिला।

इस अवसर पर आयोजक मंडल के तरफ से अनिल सिंह पटेल हेमंत सिंह पटेल व्यापार मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र मद्धेशिया अवनीश सिंह पटेल पप्पू आर्य दिनेश कुमार राहुल आर्य फिरोज खान आदित्य कुमार अमन कुमार दिलीप पासवान सुजीत यादव विशाल आदि कमेटी के लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :यातायात पुलिस द्वारा चलाया गया विशेष चेकिंग अभियान