योगी सरकार ने रचा इतिहास, यूपी में एक दिन में 30 करोड़ से अधिक पौधे रोपे गये

राजधानी से लेकर प्रदेश के गांव गांव तक रोपे गये पौधे, सभी 26 विभागों ने मिलकर लगाए वृक्ष,प्रदेश के सभी 75 जिलों और 18 मंडलों में चला वृहद् वृक्षारोपण अभियान

ýअखिलेश राय,सम्पादक व प्रदेश प्रभारी (उ.प्र.) :लखनऊ। माफिया के प्रति कठोर और बच्चों के लिए नर्म दिल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को लेकर बेहद संवेदनशील हैं। दुनियाभर में बढ़ते मरुस्थलीकरण के खतरे, पर्यावरण ह्रास और जैव विविधता को पहुंचाई जा रही क्षति को ध्यान में रखते हुए योगी आदित्यनाथ बीते छह साल से प्रदेश में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान को शीर्ष प्राथमिकता पर रखे हुए हैं। मुख्यमंत्री की मंशा को ध्यान में रखते हुए शनिवार को प्रदेश में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण महाभियान 2023 चलाया गया।

यह भी पढ़ें :प्राथमिक विद्यालय के पास धड़ल्ले से बेची जा रही है अवैध शराब

इस दौरान राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने छाता मथुरा में जबकि, सीएम योगी ने बिजनौर और मुजफ्फरनगर में गंगा किनारे पौधरोपण कर इस महाभियान का शुभारंभ किया। वहीं प्रदेश सरकार के सभी मंत्रियों ने भी विभिन्न जनपदों में पौध लगाए गये। शाम पांच बजे तक प्रदेश में 30,21,51,570 पौधे रोपित किये गये, जबकि सरकार का टारगेट 30 करोड़ 21 लाख से भी ज्यादा है।

मुख्यमंत्री ने बताया पौधरोपण लोकपर्व

वृक्षारोपण महाभियान 2023 को मिली अप्रत्याशित सफलता के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे नए भारत के नए उत्तर प्रदेश में ‘पौधरोपण’ लोकपर्व बताते हुए कहा कि प्रकृति के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए उत्तर प्रदेश में आज एक दिन में 30 करोड़ से अधिक पौधरोपण का कीर्तिमान बनाया गया है। “माता भूमिः, पुत्रोऽहं पृथिव्याः” के विचारो से प्रभावित होकर समस्त 18 मंडल सहित 75 जिलो में  उत्साह,उमंग और उल्लास के साथ आम जनता ने भी इस जीवन रक्षक अभियान में अपनी सहभागिता प्रदान किया। देखा जाय तो आज का यह प्रयास आने वाली पीढ़ियों को ‘स्वच्छ,समृद्ध और हरित’ परिवेश प्रदान करने में सफल होगा। इस योगदान के लिए जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों,स्वयंसेवी संगठनों तथा शासन-प्रशासन सहित प्रदेश के समस्त वासियों को बहुत बहुत धन्यवाद व आभार।

इन मंत्रियों ने यहां किया पौधरोपण

शनिवार को पौधरोपण कार्यक्रम में योगी सरकार के मंत्री अलग-अलग जनपदों में शामिल हुए। यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक रायबरेली व बाराबंकी उपमुख्यमंत्री, केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज व कौशांबी,काबीना मंत्री स्वतंत्र देव सिंह व वन-पर्यावरण, मंत्री अरुण सक्सेना मुजफ्फरनगर व बिजनौर , कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही अमेठी व अयोध्या, वित्तमंत्री सुरेश खन्ना गोरखपुर व लखनऊ,वन-पर्यावरण राज्यमंत्री के.पी. मलिक सहारनपुर में वृक्षारोपण अभियान में भाग लिए । इसके अलावा अन्य मंत्रियों ने भी विभिन्न जनपदों में पौधरोपण किया।

हरीतिमा अमृत वन ऐप 3.1 पर मिलेगा रियल टाइम अपडेट

शनिवार को हुए वृक्षारोपण महाभियान 2023 के अंतर्गत ग्राम पंचायत एवं सामुदायिक भूमि, एक्सप्रेस वे, सड़क, नहर, रेल पटरी के किनारे और वन भूमि, रक्षा, रेलवे की भूमि, आदि स्थानों पर भी,शिक्षण संस्थान की भूमि, विकास प्रधिकरण, औद्योगिक परिसर, चिकित्सा संस्थान अन्य राजकीय भूमि,नागरिकों द्वारा अपने स्वयं के परिसर में बड़े स्तर पर पौधरोपण किया गया है। सबसे अहम बात ये कि अभियान को पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए योगी सरकार ने एण्ड्रायड आधारित हरीतिमा अमृत वन मोबाइल एप वर्जन 3.1 विकसित किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ शब्दों में यह निर्देश दिया है कि पिछली सरकारों की तरह यह अभियान सिर्फ कागजी खानापूर्ति न बने, बल्कि इस अभियान को लेकर पूरी स्पष्टता एवं पौधों की प्रभावी निगरानी की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। यही कारण रहा कि इस साल पौधों की जियो टैगिंग की मुकम्मल व्यवस्था की गई है। साथ ही वन विभाग ने भी टेक्नोलॉजी का भरपूर उपयोग किया है।

यह भी पढ़ें :प्राथमिक विद्यालय के पास धड़ल्ले से बेची जा रही है अवैध शराब