मोदी मंत्रिमंडल में पुनः मंत्री बनाये गए पंकज चौधरी

मंत्री बनाये जाने पर पूरा जनपद खुशी से झूम उठा,कार्यकर्ताओं ने किया ढोल नगाड़ों के साथ खुशी का इजहार

दुर्गा प्रसाद गुप्त, जिला प्रभारी : महराजगंज। अपने सांसद को मोदी मंत्रिमंडल में पुनः मंत्री बनाये जाने पर पूरा जनपद खुशी से झूम उठा। पूर्वांचल की राजनीति के किंग मेकर कहे जाने वाले 9 बार एक दल एक जनपद और एक झंडे के नीचे राजनीति करने वाले केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने सातवी बार जीत दर्ज कर अपनी चौधराहट को कायम रखा।

यह भी पढ़ें :सात दिवसीय समर कैंप का हुआ समापन

गोरखपुर के उद्योगपति स्वर्गीय भगौती चौधरी एवम पूर्व जिला पंचातय अध्यक्ष उज्ज्वल चौधरी के छोटे सुपुत्र पंकज चौधरी ने गोरखपुर नगर निगम के पार्षद के तौर पर राजनीति का सफर शुरू किया ,नगर निगम में ही महापौर बने। उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नही देखा और राजनीति के शिखर पर बढ़ते रहे। बीच मे दो बार सदन नही जा के थे किंतु अपने क्षेत्र की जनता से लगातार संपर्क और उनके लिए संघर्ष करते रहे नतीजतन उन्होंने हैट्रिक लगाई।

बताते चले कि जनपद में जिला पंचायत के सृजन के बाद से ही पंकज चौधरी का जिला पंचायत और कब्ज़ा रहा ।किसी की भी सरकार देश या प्रदेश में रही जिले में पंकज चौधरी की ही सरकार रहती थी। आज भी जिला पंचायत पर उन्ही का दबदबा है।पंकज चौधरी का कद तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उसी दिन बढ़ा दिया जिस दिन गोरखपुर में उनकी माता जी से मिलने प्रधानमंत्री 150 मीटर पैदल चल कर पंकज चौधरी के घर पहुच कर पंकज चौधरी की माता जी का आशीर्वाद लिया।

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में पंकज चौधरी को बिटिया की शादी के हल्दी के रस्म से उन्हें उठकर जाना पड़ा था और उन्हें राज्य मंत्री बनाया गया।पंकज चौधरी ने महाराजगज को देश के नक्शे पर उकेरने का कार्य किया है। भाजपा की सरकार बनने के बाद पंकज चौधरी के प्रयास ने जिले की सूरत बदलने का के किया। जिले में राष्ट्रीय राज मार्ग, राजकीय राजमार्ग के जाल बिछ गए।

जिला मुख्यालय पर पासपोर्ट कार्यालय, प्रधान डाकघर, केंद्रीय विद्यालय, पी पी पी मोडल मेडिकल कॉलेज, 220 के वी ए का विद्युत केंद्र, स्टेडियम के सुंदरीकरण तथा म्हराजगांज के लोगो को रेल का सपना भी दिखाने वाले पंकज चौधरी ने रेल परियोजना भी स्वीकृत कराते हुए धन स्वीकृत कराया। आज अधिग्रहित भूमि का धन किसानों को मिल रहा है। पंकज चौधरी के केंद्रीय मंत्री बनाये जाने पर जिला मुख्यालय सहित पूरे जनपद में कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ खुशी का इजहार किया।

केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी का इतिहास 

15 नवंबर 1964 में गोरखपुर के उद्योगपति परिवार में जन्मे पंकज चौधरी के पिता भगौती प्रसाद चौधरी,माता उज्ज्वल चौधरी ( पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ,महराजगज), पत्नी भाग्य श्री चौधरी, स्नातक तक कि शिक्षा गोरखपुर विश्वविद्यालय से । 1989 में पंकज चौधरी नगर निगम गोराखपुर के पार्षद चुने गए। 1990 -91 तक नगर निगम गोरखपुर के महापौर रहे। 1990 में ही भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्य समिति सदस्य हुए। 10 वी लोकसभा में वर्ष 1991 में महाराजगज संसदीय सीट से भाजपा के सिम्बल पर सांसद चुने गए। 11 वी और 12 वी लोकसभा में वर्ष 1996 1998 में सांसद चुने गए। 1999 में सपा के अखिलेश से हार मिली, 2004 में पुनः निर्वाचित हुए। 2009 में कांग्रेस के स्वर्गीय हर्षवर्धन से हार मिली। 2014 से लगातार लोकसभा के सदस्य है। पंकज चौधरी के सुपुत्र रोहन चौधरी, बहू तान्या चौधरी, पौत्र अविराज चौधरी ।एक पुत्री श्रुति चौधरी का विवाह हो चुका है।

यह भी पढ़ें :सात दिवसीय समर कैंप का हुआ समापन