कांग्रेस देश को ग से गणेश नही बल्कि ग से गधहा बनाने का काम किया – सीएम डॉ. मोहन यादव

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज देश सशक्त हुआ है - सीएम

मुकेश कुमार साहनी, क्राइम रिपोर्टर : बरगदवा /महराजगंज। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विपक्ष के पूर्ववर्ती सरकारों की कार्य प्रणाली का हवाला देते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। कहा कि, कांग्रेस के शासनकाल में देश की सीमाएं असुरक्षित थीं। घाेटालों के चलते पूरा देश अस्त-व्यस्त था।

यह भी पढ़ें :जनता भी इंडी गठबंधन से कह रही- चाहे जितना जोर लगा लो, जीतेंगे तो मोदी हीः योगी

राहुल गांधी ने कैबिनेट के फैसले को फाड़ दिया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज देश सशक्त हुआ है। पाकिस्तान ने दो बार गलती की तो घर में घुसकर उसे मारा गया। बहुमत के साथ सरकार आते ही कश्मीर से धारा 370 खत्म कर दी गई।

बुधवार को डा. मोहन यादव भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के पक्ष में बरगदवा के मुन्नर प्रसाद इंटर कालेज के परिसर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस देश को ग से गणेश नही बल्कि ग से गधहा बनाने का काम किया। कांग्रेस कि देश के प्रति किया गया कार्य किसी से छुपा नही है। और इस बार हमेशा के लिए कांग्रेस को देश शांत कर देगी।

यह भी पढ़ें :जनता भी इंडी गठबंधन से कह रही- चाहे जितना जोर लगा लो, जीतेंगे तो मोदी हीः योगी