भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता जयराम विप्लव पहुंचे भागलपुर

भाजपा के भीष्म पितामह कहे जाने वाले कैलाशपति मिश्र के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में 5 नवंबर तक होंगे कार्यक्रम।

शैलेन्द्र कुमार गुप्ता  TV9भारत समाचार  भागलपुर (बिहार)।  आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता जयराम विप्लव भागलपुर पहुंचे । उनका भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा फूल माला देकर स्वागत किया गया। उसके बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए जानकारी दी है ,कि भारतीय जनता पार्टी के भीष्म पितामह कहे जाने वाले कैलाशपति मिश्र जिनका जन्म 5 अक्टूबर 1923 को बिहार के बक्सर उधर चक्र गांव में जन्म हुआ है।

यह भी पढ़ें : अवैध रूप से चल रही दुकानों पर चला जिला प्रशासन व नगर निगम का बुलडोजर

वह भारतीय जन संघ बिहार के अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय सचिव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, जयप्रकाश आंदोलन जैसे कई कामों मे उनकी हिस्सेदारी रही है। पार्टी के प्रति उनकी लगन और त्याग देखकर भाजपा ने निर्णय लिया है। कि उनके 100 वर्ष पूरे होने पर  5 नवंबर तक पूरे बिहार में पूरे 1 महीने कार्यक्रम किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में उनके जीवन पर आधारित समाज में उनके कार्यों की विवरण संगठन का कार्य में उनकी उपलब्धि को लेकर प्रदर्शनी लगाई जाएगी। कैलाशपति मिश्र के नेक व पुनीत कार्यों व विचारों को लेकर 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष पर आगामी 5 अक्टूबर से 5 नवंबर तक पूरे 1 महीने जिला स्तर, मंडल स्तर शक्ति केंद्र प्रमुख पर कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया है। इस कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पटना में 5 अक्टूबर को बापू सभागार से प्रारंभ करेंगे। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी

भागलपुर इकाई के सदस्यों में काफी खुशी देखी गई है। प्रेस वार्ता के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता जयराम विप्लव के अलावा भागलपुर जिला अध्यक्ष संतोष शाह एवं दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

यह भी पढ़ें : अवैध रूप से चल रही दुकानों पर चला जिला प्रशासन व नगर निगम का बुलडोजर