ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव दुर्गेश राय एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रवीण कुमार शाही बनाये गए

समाज जब संगठित होगा तो शासन और प्रशासन से कभी उपेक्षित नही होगा। - दुर्गेश राय

अखिलेश राय , एडिटर इन चीफ : tv9भारत समाचार : गोमतीनगर/लखनऊ। ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन का प्रथम राष्ट्रीय अधिवेशन रविवार को गोमतीनगर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में संपन्न हुआ। इस अधिवेशन में प्रदेश के अलग अलग जिलों से ब्रह्मर्षि समाज के प्रतिनिधिगण की उपस्थिति रही।

यह भी पढ़ें :संपूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित अधिकारियों से मांगी गयी स्पष्टीकरण

फोटो कैप्शन -ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन की सदस्यता कार्यक्रम को संचालित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव रजनीश राय

बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजेश राय एवं राष्ट्रीय महासचिव रजनीश राय द्वारा जनपद कुशीनगर के ब्रह्मर्षि समाज के सदस्य दुर्गेश राय एवं प्रवीण शाही को ससम्मान एसोसिएशन की सदस्यता दिलवाई गयी और साथ ही साथ ब्रह्मर्षि समाज के प्रति श्री राय के अटूट समर्पण को देखते हुए दुर्गेश राय को राष्ट्रीय सचिव और प्रवीण शाही को राष्ट्रीय प्रवक्ता के लिए मनोनीत किया गया।

फोटो कैप्शन -ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन राष्ट्रीय और प्रादेशिक कार्यकारिणी के सदस्यगण

इस मौके पर संगठन के सभी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी जनों के साथ साथ राष्ट्रीय और प्रादेशिक कार्यकारिणी के सभी सम्मानित सदस्य, पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारी भी मौजूद रहे। राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद पर मनोनीत होने के बाद श्री राय ने अपने संगठन द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यों के बारे में बताते हुए कहा कि हमारे संगठन का मुख्य उद्देश्य ब्रह्मर्षि समाज के बैभवशाली अपने गौरव को पुनः भव्यता के साथ प्रदेश और राष्ट्र स्तर पर लाने का प्रयास करना है।

उन्होंने कहा कि आज हम बहुसंख्यक होते हुए भी राजनीतिक और सामाजिक रूप से हाशिये पर इसलिए है कि हम संगठित नही हैं ।समाज जब संगठित होगा तो शासन और प्रशासन से कभी उपेक्षित नही होगा।

यह भी पढ़ें :संपूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित अधिकारियों से मांगी गयी स्पष्टीकरण