प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुनिया में बढाया मान व शान- सहजानंद राय

जिला जेल से असुरन होते हुए माता काली मंदिर तक भव्य तिरंगा यात्रा, भाजपा नेताओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम का किया जोरदार उदघोष

अभिषेक कुमार सिंह,गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के अध्यक्ष सहजानंद राय ने मंगलवार को गोरखपुर में कहा कि पहले स्वतंत्रता दिवस के नाम पर सिर्फ रस्म अदायगी हुआ करती थी लेकिन जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की बागडोर संभाली, स्वतंत्रता दिवस पर जन जन की भागीदारी हो रही है।

यह भी पढ़ें :नियुक्ति पत्र पाकर खिले अभ्यर्थियों के चेहरे, बोले-धन्यवाद मुख्यमंत्री जी

मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर इकाई की अगुवाई में जिला जेल से असुरन होते हुए माता काली मंदिर तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान भाजपा नेताओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम का उदघोष कर नागरिकों में राष्ट्र भक्ति का जज्बा भरा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि गोरखपुर क्षेत्र के अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि राष्ट्रवाद का अलख देश में जग रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश ही नहीं, पूरी दुनिया में तिरंगा का मान और शान बढ़ाने का कार्य किया है। गोरखपुर महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं के जज्बे को सलाम किया।

ग्रामीण विधायक विपिन सिंह, महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव ने भी तिरंगा यात्रा में शामिल होकर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष सत्यार्थ मिश्रा के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा का शुभारंभ जिला जेल से हुआ।

इससे पहले अमर शहीद रामप्रसाद बिस्मिल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। तिरंगा यात्रा जिला जेल से होते हुए शहर के विभिन्न इलाकों असुरन चौराहा, धर्मशाला ओवरब्रिज से होते हुए गोलघर कालीमंदिर स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा परिसर में पहुंची जहां माल्यार्पण व पुष्पांजलि कर समापन हुआ।

यह भी पढ़ें :नियुक्ति पत्र पाकर खिले अभ्यर्थियों के चेहरे, बोले-धन्यवाद मुख्यमंत्री जी