पूर्व राज्य मंत्री भाजपा पार्टी से त्यागपत्र देकर सातवें चरण के चुनाव से पहले ही इंडिया गठबंधन को किया मजबूत
लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलकर पडरौना में सपा सदस्यता ग्रहण करने का किया ऐलान,चर्चा है कि लखनऊ से सीधे पडरौना अखिलेश यादव के साथ प्राइवेट हेलीकॉप्टर में बैठकर आएंगे पूर्व राज्य मंत्री
कृष्णा यादव,जिला संवाददाता : तमकुहीराज / कुशीनगर।कुशीनगर जनपद में चल रही परिवर्तन की लहर में आज एक कदावर नेता तथा भूमिहार बिरादरी में मजबूत पकड़ रखने वाले उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्य मंत्री डॉक्टर पीके राय ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संगठन महासचिव को अपने लेटर पैड पर त्यागपत्र लिखकर भेज कर भाजपा के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
यह भी पढ़ें :ईंट भट्ठे पर मजदूर की पीटकर हत्या

लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलकर अपनी पीड़ा को व्यक्त करते हुए पुनः समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने का अनुरोध किया है।
जिसको सपा अध्यक्ष ने कबूल करते हुए पडरौना की जनसभा में अपने बड़े समर्थकों के साथ सपा की चुनावी मंच पर सदस्यता ग्रहण करने वाले हैं। डॉ पीके राय के भाजपा छोड़ने से सातवें चरण के चुनाव में देवरिया तथा कुशीनगर लोकसभा क्षेत्र में भाजपा पार्टी को भारी नुकसान उठानी पड़ सकती है।
क्योंकि भूमिहार बिरादरी में डॉ पीके राय की मजबूत पकड़ बताई जा रही है। एक तरफ भाजपा कार्यकर्ताओं में जहां निराशा छाई हुई है, वही इंडिया गठबंधन के कांग्रेस और सपा के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।
यह भी पढ़ें :ईंट भट्ठे पर मजदूर की पीटकर हत्या