पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा कुशीनगर पुलिस टीम को किया गया सम्मानित

गोरखपुर जोन की अन्तर्जनपदीय पुलिस बालीबाँल कलस्टर प्रतियोगिता- 2024” को जितने पर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा किया गया सम्मानित

ओमप्रकाश भास्कर,मंडल क्राइम रिपोर्टर :कुशीनगर /गोरखपुर।जनपद महराजगंज जोन गोरखपुर में आयोजित “गोरखपुर जोन की अन्तर्जनपदीय पुलिस बालीबाँल कलस्टर प्रतियोगिता- 2024” में जनपद कुशीनगर पुलिस टीम द्वारा योगा में प्रथम स्थान, हैण्डबाल एवं टेबल टेनिश में द्वितीय स्थान प्राप्त कर जनपदीय पुलिस का गौरव बढ़ाया है।

यह भी पढ़ें :गर्ल्स कॉलेज के पास बने ओयो होटल, क्षेत्र की जनता के लिए बने नासूर

फोटो कैप्शन -विजेता पुलिस खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल ज़ायसवाल

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल द्वारा शनिवार को प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले विजेता टीम के सभी खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर उनसे प्रतियोंगिता के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी। जिसके पश्चात महोदय द्वारा विजेता टीम को प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

पुरस्कृत किये जाने वाली टीम में उ0नि0 वृजेश यादव (हैण्डबाल), हे0कां0 कन्हैया लाल गौंड (योगा),हे0कां0 चन्द्र शेखर वर्मा(योगा),हे0कां0 अशोक कुमार(योगा),हे0कां0 महेन्द्र यादव(योगा),हे0का0 शिवधनी यादव (हैण्डबाल),हे0 कां0 बसन्त यादव (हैण्डबाल),हे0कां0 सदानन्द यादव (हैण्डबाल),हे0कां0 मन्नान खाँ (टेबल टेनिश),हे0कां0 शीला यादव (टेबल टेनिश),कां सुजीत पटेल (योगा),कां0 निर्भय सिंह (हैण्डबाल),कां0 ज्योति गौड़ (टेबल टेनिश),कां0 ज्योति तिवारी (टेबल टेनिश),म0कां0 अंशीका भारती (टेबल टेनिश),कां0 सजनन्दनी (टेबल टेनिश), शामिल रहे।

यह भी पढ़ें :गर्ल्स कॉलेज के पास बने ओयो होटल, क्षेत्र की जनता के लिए बने नासूर