पुराने आशिक ने किन्नर के ऊपर असलहे से की फायरिंग, बाल- बाल बचा किन्नर

दिनेश चंद्र मिश्र, विशेष संवाददाता  tv9भारत समाचार : गोरखपुर। जनपद गोरखपुर के बांसगांव क्षेत्र के भैंसा बाजार में सोमवार की देर शाम एक पुराने आशिक ने किन्नर के ऊपर असलहे से फायरिंग कर दी।किन्नर बाल बाल बच गया। इस घटना से उत्तेजित करीब एक दर्जन किन्नरों ने ग्रामीणों की मदद से हमलावर को असलहे समेत धर दबोचा। आरोपी के साथ थाने पहुंचे किन्नरों ने उसे पुलिस को सुपुर्द कर केस दर्ज कराने की मांग को लेकर घंटों तक हंगामा किया।

यह भी पढ़ें :इटावा में इकदिल कस्बा में चल रही नकली घी की फैक्ट्री?

प्राप्त जानकारी के अनुसार बांसगांव थाना क्षेत्र के भैंसा बाजार निवासी प्रमोद उर्फ बिजली किन्नर ने पुलिस को दी गयी तहरीर में बताया है कि कुशीनगर जनपद के थाना कप्तानगंज के ग्राम पिपराईच निवासी अशोक यादव पुत्र सवंरू उर्फ वकील यादव 8 साल तक उसके साथ रहता रहा।

बिजली ने पुलिस को बताया कि दो साल पूर्व अशोक उसका ढेर सारा जेवरात लेकर भाग गया। जिसकी वजह से हम दोनों की बीच रंजिश शुरू हो गयी। इस दौरान अशोक बिजली को जान से मार डालने की धमकी देता रहा।

बिजली का आरोप है कि आज शाम 5 बजे अशोक ने भैंसा बाजार के घरसरिया रोड पर उसे घेरकर जान से मारने की नीयत से असलहे से फायरिंग कर दी। लेकिन वह बाल बाल बच गया। पुलिस ने देर रात केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें :इटावा में इकदिल कस्बा में चल रही नकली घी की फैक्ट्री?