पीड़िता ने गैंगरेप का आरोप लगाते हुए तहरीर बदलवाने का भी लगाया आरोप, छेड़खानी का केस दर्ज

शौच के लिए जा रही विवाहिता युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला, सोशल मिडिया पर पोस्ट वायरल होने पर जगा प्रशासन

मनीष ठकुराई , क्राइम रिपोर्टर कुशीनगर : दुदही। जनपद के विशुनपुरा थाना अंतर्गत दुदही कस्बे की 30 वर्षीय विवाहिता के साथ मोहल्ले के ही तीन लोगों द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया हैं। विवाहिता ने लिखित तहरीर देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगायी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज किया है। जबकि पीड़िता महिला का कहना हैं कि उसके साथ गैंग रेप किया गया हैं।

यह भी पढ़ें :योगी सरकार का आदेश, अपनी तहसील में ही निवास करें उपजिलाधिकारी और तहसीलदार

पुलिस को पीड़िता के द्वारा दिए गए तहरीर में बताया गया है कि मंगलवार को वह शौच के लिए जा रही थी। तभी मोहल्ले के ही आसिफ, जुमेराती समेत तीन लोगों ने उसके साथ छेड़खानी की। मना करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज कर दो को हिरासत में ले लिया और मामले की जांच में जुट गई।

इस प्रकरण में इंस्पेक्टर रामसहाय चौहान ने बताया कि पीड़िता के द्वारा तहरीर दी गई है, उसके आधार पर छेड़खानी का केस दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है।

वहीं सोशल मिडिया पर मामले को वायरल होने की जानकारी पर भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय और फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा पीड़िता के घर जाकर पीड़िता से पूरे मामले की जानकारी ली। बातचीत के दौरान पीड़िता ने गैंगरेप का आरोप लगाते हुए तहरीर बदलवाने का आरोप लगाया। इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष व विधायक ने पुलिस अधीक्षक से बातचीत कर मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें :योगी सरकार का आदेश, अपनी तहसील में ही निवास करें उपजिलाधिकारी और तहसीलदार