पीएम मोदी के 74वें जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता का कार्यक्रम आयोजन

भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने न केवल हाथों में झाड़ू लेकर सार्वजनिक स्थानों पर साफ-सफाई की।

मुकेश कुमार साहनी,महाराजगंज। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को जगह-जगह सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता का कार्यक्रम आयोजित किया गया। रोडवेज़ परिसर में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने न केवल हाथों में झाड़ू लेकर सार्वजनिक स्थानों पर साफ-सफाई की, बल्कि नागरिकों को भी इसके लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें :ग्राम प्रधान पर आवास को लेकर धांधली का आरोप, जाँच के नाम पर लीपापोती 

फोटो कैप्शन – हाथों में झाड़ू लेकर सार्वजनिक स्थानों पर साफ-सफाई करते हुए भाजपा नेता व कार्यकर्ता 

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र सशक्त हुआ है। विश्व में भारत का डंका बज रहा है। आज देश भी विकास नई ऊंचाई छू रहा है। आम नागरिकों के लिए कल्याणकारी योजनाएं लागू की गई है, जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी का जीवन का क्षण क्षण अपने देश के लिए समर्पित है।

उन्होंने 2047 तक देश् को विकसित राष्ट्र बनानेवके लिए जो संकल्प लिया है उसकी बानगी उनके तीसरे कार्यकाल के पहले 100 दिन में दिखती है। कुल मिला जुला कर प्रधानमंत्री के नेतृत्व में समृद्ध खुशहाल और विकसित होते भारत में जहाँ विकास के नए मापदण्ड स्थापित हो रहे है वही इसमें गाँव गरीब किसान दलित पिछड़े आदिवासी युवा एवम महिलाओं के कल्याण का विजन भी समाहित है। इस अवसर पर भाजयुमो कार्यकर्ताओ ने पार्टी कार्यालय पर रक्तदान शिविर लगाकर Advisor किया।

नगर के नेहरू नगर में जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान चलाया गया और लोगो को सदस्य बनाया गया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल, प्रभाकर द्विवेदी, जिला महामंत्री बबलू यादव, जिला मंत्री आशुतोष शुक्ल, गौतम तिवारी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, नगर अध्यक्ष सानन्दन पटेल, लाल जी गुप्ता, श्याम नारायण यादव, अशोक विश्वकर्मा, विश्वकर्मा पटेल, नागेंद्र पासवान, अभिषेक मिश्र, अशोक मधेशिया, अश्विनी तिवारी, अशोक तिवारी, संजीव शुक्ल सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :ग्राम प्रधान पर आवास को लेकर धांधली का आरोप, जाँच के नाम पर लीपापोती