नगर विकास राज्यमंत्री ने हटवाए मुख्य मार्ग पर बने अवैध पिलर

पार्कों का किया निरीक्षण, साफ सफाई के दिए दिशा निर्देश

मुकेश कुमार  (एडिटर क्राइम व सह प्रभारी उत्तर प्रदेश) TV9 समाचार (सीतापुर)। नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर गुरु ने रविवार को शहर के पार्को का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विजयलक्ष्मी नगर पार्क, मेजर ध्यान सिंह स्टेडियम, सरोजिनी वाटिका, आंख अस्पताल, ग्रीकगंज  सहित कई स्थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिशासी अधिकारी को सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

यह भी पढें :तेज आंधी से बिगड़ी विद्युत व्यवस्था कई जगह हुआ फाल्ट, दुरुस्त करने में जुटा विभाग

ग्रीकगंज पर अवैध अतिक्रमण देख राज्य मंत्री ने नाराजगी जताते हुए तत्काल अवैध रूप से लगाए गए पिलर हटवाये। नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर ने रविवार को सरोजिनी वाटिका के निरीक्षण के दौरान बच्चों के झूलों के पास भरे पानी में गंदगी देख कर सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सरोजिनी वाटिका के मुख्य गेट से लेकर पार्क के अंदर तक बारीकी से निरीक्षण किया। राज्य मंत्री ने पार्क में साफ-सफाई रखने व कोटेदारों की मरम्मत कराने का भी निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने रामनगर में चल रहे नाले की सफाई का निरीक्षण किया। जहां पर उन्होंने कहा कि बरसात के पहले नगर के सभी नालों की सफाई कर ली जाए। जिससे जलभराव की स्थिति उत्पन्न ना हो। राज्यमंत्री ने ग्रीकगंज चौराहे नई बस्ती मार्ग पर लगाए गए अवैध पिलर को देखकर सभी को फटकार लगाते हुए तत्काल पिलरो को तोड़ने का आदेश दिया। इसके बाद नगर पालिका प्रशासन हरकत में आया और अवैध रूप से लगाए गए डीलरों को तोड़ा गया। इस दौरान अध्यक्ष नगर पालिका प्रतिनिधि वैभव त्रिपाठी, अवर अभियंता राजेंद्र सिंह, नगर पालिका कर्मचारी मौजूद रहे। नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर ने नगर पालिका अध्यक्ष नेहा अवस्थी के आवास पर पहुंचकर मुलाकात की, राज्य मंत्री ने उन्हें नगरपालिका में विजय हासिल करने पर बधाई दी। इस दौरान राज्य मंत्री व अध्यक्ष ने नगर के विकास को लेकर कई बिंदुओं पर चर्चा की। नवनिर्वाचित अध्यक्ष नेहा अवस्थी ने राज्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान ब्लाक प्रमुख नमिता अवस्थी, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मुनींद्र अवस्थी,  नमीन्द्र अवस्थी सहित अन्य मौजूद रहे ।

यह भी पढें :तेज आंधी से बिगड़ी विद्युत व्यवस्था कई जगह हुआ फाल्ट, दुरुस्त करने में जुटा विभाग