दो मासूम बेटों की हत्या कर, मां ने लगाया मौत को गले

तीनों की कलाई कटी हुई थी, युवती के पिता ने दामाद पर शक जताया।

मुकेश कुमार  (क्राइम एडिटर नई दिल्ली) TV9 भारत समाचार  (नई दिल्ली)।  मानवता को शर्मसार करने वाली एक और घटना दिल्ली से आ रही है। जिसमें एक मां ने अपने दो मासूम बेटों की हत्या कर, खुद मौत को गले लगा लेती कहते हैं। दुनिया में एक मां होती है, जो हर हाल में अपने बच्चों को खुश देखना चाहती है । अपने बच्चों के जीवन के लिए अपने प्राण संकट में डाल देती हैं। परंतु यहां पर इस मां ने सर्वप्रथम अपने दो बेटों को मौत के घाट उतारा और फिर उसके बाद अपने आप मौत की नींद सो गई ।

यह भी पढ़ें :एक लुटेरी दुल्हन की शर्मनाक करतूत आयी सामने

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली के एक फ्लैट में तीन लाश  मिलने से सनसनी मच गई। दो मासूम बच्चों के हाथ की कलाई कटी हुई थी। जबकि उनकी मां की लाश भी साथ में ही पड़ी थी। माना जा रहा है कि मां ने दोनों बच्चों को मार कर सुसाइड कर लिया है। लेकिन सवाल यह उठता है, कि इस मां ने आखिर ऐसा क्यों किया। दिल्ली के मुनीरका में रहने वाली वर्षा का पति एनसीबी यानी नेशनल क्राइम ब्यूरो में कांस्टेबल है। करीब 6 साल पहले वर्षा की शादी मुरादाबाद के रहने वाले जोगिंदर से हुई थी। दोनों के दो बच्चे भी हुए, देखने में यह खुशहाल परिवार नजर आता था। लेकिन हकीकत इतनी खौफनाक होगी यह कोई सोच भी नहीं सकता था। वर्ष के पिता के मुताबिक पति-पत्नी के बीच सब कुछ ठीक नहीं था। या यूं कहें की बहुत खराब था,जादू टोना डिप्रेशन या और कुछ भी हो सकता है। वजह चाहे जो भी रही हो जादू टोना डिप्रेशन या फिर दहेज उत्पीड़न। पुलिस की नजर में प्रथम दृष्टताय  यह सुसाइड केस है। यानी वर्षा ने पहले अपने दो बच्चों को मौत के घाट उतारा और फिर खुद मौत की नींद सो गई। सोचिए कितनी मजबूर रही होगी वह मां जिसे अपने कलेजे के टुकड़ों को कितनी भयानक मौत देनी पड़ी। बच्चे तो इतने छोटे थे कि कुछ बोल भी नहीं सकते थे। मां ने जो किया उसे स्वीकार करने के अलावा उनके पास कोई और चार ही नहीं था। खैर पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। सच सामने भी आ जाए, लेकिन जो तीन जाने जा चुकी हैं। वह वापस नहीं आ सकती।

यह भी पढ़ें :एक लुटेरी दुल्हन की शर्मनाक करतूत आयी सामने