डैम में डूबने से दो बच्चों की मौत, चार की तलाश जरी

जिला प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है।

मुकेश कुमार  (क्राइम एडिटर नई दिल्ली) TV9 भारत समाचार  (झारखंड)।  झारखंड से बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां 6 लड़कों के डैम में डूबने पर दो लड़कों की मौत हो गई है। जबकि चार बच्चों की तलाश अभी भी जारी है। वही इस सूचना के बाद परिजनों में कोहरा मच गया है। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई है। दरअसल यह पूरा मामला हजारीबाग जिले के इचाक थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल पार्क का है।

यह भी पढ़ें : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने रॉयल पब्लिक स्कूल के खिलाफ खोला मोर्चा

जहां सालपर्ण जंगल से सटे लोटवा डैम में छह लड़के डूब गए। इसमें से दो लड़कों के शब मिले हैं। जबकि चार लड़कों की तलाश अभी हो रही है। घटना की सूचना मिलते ही इचाक पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बच्चों की तलाश शुरू कर दी है। चार बाकी बच्चों की तलाश किया जा रहे हैं, बताया गया है कि सभी लड़के हजारीबाग शहर से लौटवा डैम घूमने आए थे। और डैम में नहाने के लिए उतरे थे। इस दौरान यह हादसा हुआ। सभी लड़के माउंट एग्माउंट स्कूल में 12वीं कक्षा के विद्यार्थी थे। इनमें ओकनी के रजनीश पांडे, सुमित कुमार, मटवारी के मयंक सिंह, दीपूगडढ़ा के प्रवीण गोप, पीटीसी चौक के ईशान सिंह और मटवारी गांधी मैदान के शिवसागर हैं। वहीं इस मामले में सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि हजारीबाग जिले के लोटवा डैम में 6 बच्चों के डूबने की दुखद खबर से मन व्यवस्थित है। जिला प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है। परमात्मा हादसे मे मरने वाले बच्चों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति दे।

यह भी पढ़ें : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने रॉयल पब्लिक स्कूल के खिलाफ खोला मोर्चा