डीएम के निर्देश पर उपजिलाधिकारियों ने रैन बसेरों का निरीक्षण कर निर्धन व जरूरतमंद व्यक्तियों में किया कंबल वितरण

भीषण ठण्ड के प्रभाव को देखते हुए रात्रि में तहसील क्षेत्र में नगर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर अलाव भी जलवाये जा रहे है।

tv9 भारत समाचार : आयुष पाण्डेय, लखीमपुर खीरी। खीरी जिले में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश पर बुधवार की सर्द रात में सभी उप जिलाधिकारियो ने अपने तहसील क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर न केवल रैन बसेरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की पड़ताल की बल्कि निर्धन व जरूरतमंद व्यक्तियों को किया कंबल प्रदान किया।

यह भी पढ़े :सशस्त्र सीमा बल 59वीं वाहिनी नानपारा में नए साल 2025 का गर्मजोशी से स्वागत

फोटो कैप्शन -गरीब निराश्रित लोगों में गर्म कंबलों को वितरण करते हुए एसडीएम

निघासन। एसडीएम राजीव कुमार निगम ने आधी रात को अपनी नींद छोड़कर सड़कों पर निकल पड़े। निराश्रित, जरूरतमंदो के पास पहुंचे और उन्हें कंबल वितरित किए, ताकि उनकी ठंड से बचने में मदद हो सके। उन्होंने निघासन और सिंगाही में स्थापित रेन बसेरों में व्यवस्थाओं की पड़ताल की वही अलाव के पॉइंट्स भी चेक किए।

लखीमपुर। कड़ाके की ठंड से जूझ रहे गरीब और बेसहारा लोगों की मदद के लिए लखीमपुर सदर के एसडीएम अश्विनी कुमार सिंह ने देर रात अपने दल के साथ नगर क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर जरूरतमंद लोगों की खोज की और उन्हें कंबल वितरित किए। एसडीएम ने जल रहे अलाव का निरीक्षण किया और ठंड से राहत देने की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि ठंड के इस दौर में प्रशासन पूरी तरह से कटिबद्ध है कि कोई भी बेसहारा व्यक्ति ठंड के कारण परेशान न हो।

मोहम्मदी। भीषण ठंड में तहसील प्रशासन गरीबों को ठंड से राहत देने की कवायद में जुट गया है। एसडीएम अवनीश कुमार ने देर रात निकल कर गरीबों में कंबल बांटे और नगर पालिका परिषद मोहम्मदी द्वारा संचालित रैन बसेरों में व्यवस्थाओं की पड़ताल की।

पलिया। एसडीएम रत्नाकर मिश्रा ने पलिया नगर पालिका क्षेत्र में रैन बसेरे का निरीक्षण किया, साथ ही गरीब निराश्रित लोगों में कंबल वितरित किये। रैन बसेरे में रुकने वालों से उन्हें मिल रही सुविधाओं के बार में भी जानकारी दी। एसडीएम ने गरीब निराश्रित लोगों में गर्म कंबलों को वितरण किया। साथ सडक़ किनारे सो रहे निराश्रित लोगों को रैन बसेरे में पहुंचवाया।

उन्होंने बताया कि रात्रि में तहसील क्षेत्र में नगर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर अलाव जलवाये जा रहे है। इसके अलावा धौरहरा में एसडीएम राजेश कुमार, मितौली में एसडीएम विनीत उपाध्याय ने भ्रमणशील रहकर अपने तहसील क्षेत्र में गरीब एवं जरूरतमंदों को कंबल का वितरण किया।

यह भी पढ़े :सशस्त्र सीमा बल 59वीं वाहिनी नानपारा में नए साल 2025 का गर्मजोशी से स्वागत