डिस्को डीजे डांडिया में अक्षरा सिंह ने जमाया रंग

माता नवरात्रि की अष्टमी का दिन राजधानी वासियों के लिए रहा बेहद खास।

मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर नई दिल्ली)TV9 भारत समाचार  (पटना)।  नवरात्रि की अष्टमी का दिन राजधानी वासियों के लिए खास रहा। भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह के साथ डांडिया की मस्ती करने पटना के ऑर्गेनो रिसोर्ट में रविवार को हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। आरजी इंटरटेनमेंट एवं मीडिया इवेंट क्राफ्ट के संयुक्त बैनर तले रविवार को शगुना- खगौल रोड स्थित ऑर्गेनो रिसोर्ट में D3 डिस्को डीजे डांडिया का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें : सेंटर फॉर साइट का दृढ़ विश्वास है कि हर आंख बेस्ट इलाज डिजर्व करती है

कार्यक्रम की शुरुआत कोलकाता से आए हुए मशहूर डांस ग्रुप द्वारा गणेश वंदना नृत्य से की गई। इसके बाद जैसे ही अक्षरा सिंह स्टेज पर आई तो सभी लोगों ने गर्म जोशी से उनका स्वागत किया। अक्षरा ने भी पटनिया अंदाज में लोगों का धन्यवाद दिया। इसके बाद अक्षरा सिंह ने अपने सुपरहिट नवरात्रि गानों पर परफॉर्मेंस देकर सभी का दिल जीत लिया। अक्षरा ने देर रात तक लोगों को झुमाया, उनकी प्रस्तुति से ऑर्गेनिक रिसोर्ट का सारा माहौल डांडिया के रंग में डूब गया। हर तरफ लोग अपने जोड़ीदार संग डांडिया खेलते नजर आए। कार्यक्रम में महिलाएं और पुरुष भी पारस्परिक वेशभूषा में नजर आए। आरजी एंटरटेनमेंट एंड मीडिया के निदेशक व कार्यक्रम संयोजक जीशान फरीदी ने बताया कि अक्षरा सिंह के परफॉर्मेंस ने इस कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया है। कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला। उन्होंने बताया कि दो दिवसीय इस कार्यक्रम के दूसरे दिन यानी 23 अक्टूबर को बॉलीवुड अभिनेत्री डेजी शाह पटनावासीयों सॉंग डांडिया मे धूम मचाने आ रही है। उन्हें उनके कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां जोर-शोरों पर चल रही हैं। मुझे उम्मीद है की पहली बार पटना आरही डेजी शाह का पटनावासीयों द्वारा जोरदार स्वागत किया जाएगा। और डेजी शाह भी अपने जबरदस्त परफॉर्मेंस से लोगों का भरपूर मनोरंजन करेंगी। वहीं इवेंट क्राफ्ट के राहुल और सोनू ने बताया कि इस कार्यक्रम में लोगों के मनोरंजन के लिए सिंगिंग, डांसिंग, डांडिया, गरबा सहित खाने पीने की उचित व्यवस्था की गई है ।

यह भी पढ़ें : सेंटर फॉर साइट का दृढ़ विश्वास है कि हर आंख बेस्ट इलाज डिजर्व करती है