घर -घर जाकर भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में अवध क्षेत्र महिला मोर्चा क्षेत्रीय मंत्री नें किया जनसम्पर्क

हरियाणा की डबल इंजन सरकार की नीति योजनाओं 10 साल में किए गए विकास कार्यों के बारे में लोगों को बताया

शक्ति सिंह,बहराइच। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन ने अवध क्षेत्र उत्तर प्रदेश, क्षेत्रीय मंत्री महिला मोर्चा डॉ0 अनीता जायसवाल जनपद बहराइच मोहल्ला अकबर पुरा निवासी का प्रवास हरियाणा राज्य के उप चुनाव में रेवाड़ी विधानसभा 74 में 15 दिनों के लिए प्रवास हेतु भेजी गई है।

यह भी पढ़ें :कुशीनगर : बहादुरपुर पुलिस द्वारा बिहार की बिजली चोरी करने का मामला

अवध क्षेत्र महिला मोर्चा क्षेत्रीय मंत्री डॉक्टर अनीता जायसवाल ने हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा उषा प्रियदर्शी शर्मा  के साथ विधानसभा के गांव काकोडिया,भुरथल,कालका, मंडैया में भाजपा हरियाणा की डबल इंजन सरकार की नीति योजनाओं 10 साल में किए गए विकास कार्यों के बारे में लोगों को बताया तथा वहां के सभी महिला ने आश्वासन दिया है कि वह भाजपा सरकार से खुश हैं और प्रदेश में तीसरी बार कमल खिलाने को तैयार हैं।

इस अवसर रेवाड़ी विधान सभा के महिला मोर्चा की विभिन्न मण्डलो की सभी महिला मोर्चा की पदाधिकारी व कार्यकर्ता साथ- साथ चलकर घर -घर जाकर भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में सम्पर्क किया।

यह भी पढ़ें :कुशीनगर : बहादुरपुर पुलिस द्वारा बिहार की बिजली चोरी करने का मामला