ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तमकुही राज तहसील इकाई की बैठक संपन्न सर्व सम्मति से राजकुमार चौबे अध्यक्ष चुने गए

वहीं तहसील महामंत्री के लिए पूर्व महामंत्री अंजनी सिंह पटेल को ही सर्व सम्मान से चुना गया तथा दुदही तथा सेवरही ब्लॉक के पूर्व अध्यक्ष को ही जिम्मेदारी दी गयी।

tv9भारत समाचार : कृष्णा यादव,तमकुहीराज/ कुशीनगर। स्थानीय शगुन मैरिज हॉल में रविवार के दिन ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तमकुही राज तहसील संगठन की बैठक जिला अध्यक्ष शैलेश कुमार उपाध्याय के देखरेख में शुरू हुई। बैठक में वर्तमान तहसील अध्यक्ष पारस पांडे द्वारा एक वर्ष के कार्यकाल का ब्योरा प्रस्तुत किया गया। दुदही ब्लॉक के कुछ पत्रकारों द्वारा प्रतिक्रिया व्यक्त की गई। जिस पर वर्तमान अध्यक्ष ने सफाई प्रस्तुत की।

यह भी पढ़ें :अम्बेडकर नगर में मुसहर बिरादरी के लोगों को शासन द्वारा उपजिलाधिकारी की उपस्थिति में कंबल का वितरण

फोटो कैप्शन – बैठक की अध्यक्षता करते हुए ग्रापए के जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार उपाध्याय

बैठक में सदस्यता फॉर्म को जमा कराया गया तथा जिनका अधूरा फॉर्म है उसे वापस कर दिया गया वर्तमान अध्यक्ष को 10 जनवरी तक सभी फॉर्म अपडेट करके जिला मुख्यालय पर भेजने का निर्देश जिला अध्यक्ष ने दिया। जिससे सभी पत्रकारों को ग्रापए का परिचय पत्र आसानी से दिया जा सके। निवर्तमान अध्यक्ष पारस पांडे का कार्यकाल पूरा होने के कारण नए अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया पूरी की गई।

पत्रकारों द्वारा नए अध्यक्ष के नाम का सुझाव दिया गया। जिसमें सर्व सम्मति से राजकुमार चौबे को अध्यक्ष चुना गया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान उपस्थित पत्रकारों में एक आदर्श दिखाई दिया जो सभी लोगों ने मिलजुल करके मतदान नहीं होने दिया। यह समाज के लिए जीता जागता उदाहरण देखने को मिला।आज की बैठक में पत्रकारों ने पेश किया है।

वहीं तहसील महामंत्री के लिए पूर्व महामंत्री अंजनी सिंह पटेल को ही सर्व सम्मान से चुना गया तथा दुदही तथा सेवरही ब्लॉक के पूर्व अध्यक्ष को ही जिम्मेदारी दी गयी।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष शैलेश कुमार उपाध्याय ने कहा कि तमकुही राज में बड़ी संख्या में नए वर्ष 2025 के लिए संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु आज बड़ी संख्या में पत्रकार इस मैरेज हाल में उपस्थित हुए हैं. जो सभी साधु बाद के पात्र हैं. मैं सबका हृदय की गहराइयों से स्वागत करता हूं। संगठन को चलाने के लिए दृढ़ इच्छा शक्ति की जरूरत है सबको मिलजुल करके इस संगठन को आगे बढ़ाने में मदद करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आज ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का संगठन उत्तर प्रदेश से निकलकर कर्नाटक महाराष्ट्र दिल्ली जैसे स्थानों पर भी कार्यरत है. व्यापक स्तर पर संगठन का प्रभाव बड़ा है जो भारतवर्ष में एक दिन संगठन तैयार होकर देश के कोने-कोने में पत्रकारों के बीच में जाएगा।

इस बैठक को पारस पांडे कामाख्या नारायण सिंह जिला महामंत्री मुकेश नाथ तिवारी अनिल पांडे कृष्णा यादव अजय सिंह अशोक तिवारी मुकेश नाथ तिवारी सत्य प्रकाश मिश्रा इतिहासकार पत्रकार संबोधित किए। बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष शैलेश कुमार उपाध्याय जिला महामंत्री मुकेश नाथ तिवारी सहित तहसील स्तर के लगभग 75 पत्रकार उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष ने कहा कि जनवरी में एक और बैठक होगी। जिसमें सभी पत्रकार तहसील स्तर पर उपस्थित रहेंगे।

यह भी पढ़ें :अम्बेडकर नगर में मुसहर बिरादरी के लोगों को शासन द्वारा उपजिलाधिकारी की उपस्थिति में कंबल का वितरण