गन्ना समिति स्तरीय सटटा प्रदर्शन मेला कार्यकम की तिथि हुई निर्धारित

समिति स्तरीय सटटा प्रदर्शन मेला में संबंधित गन्ना किसान करे प्रतिभाग:-डीसीओ

ओमप्रकाश भास्कर, कुशीनगर। जिला गन्ना अधिकारी ने अवगत कराया है कि जनपद कुशीनगर की सहकारी गन्ना विकास समितियों के सदस्य गन्ना कृषकों का पेराई सत्र 2024-25 में सुचारू ढंग से गन्ना आपूर्ति हेतु निम्न महत्वपूर्ण बिंदुओं की ओर ध्यान आकृष्ट करना है।

यह भी पढ़ें :सड़क हादसे में 3 युवकों की दर्दनाक मौत, गम में डूबा अकटहिया गांव, परिवार में मचा कोहराम

समस्त गन्ना कृषक जिन्होंने अभी तक घोषणा पत्र आनलाईन नहीं भरा है, वह अपना घोषणा पत्र वांछित अभिलेखों के साथ दिनाक 30सितंबर 2024 तक अनिवार्य रूप से भर दें, अन्यथा आगामी पेराई सत्र में उनका सटटा संचालित नहीं होगा। प्री कैलेंडर आनलाईन E Ganna App Enquiry caneup.in पर लाईव कर दिया गया है।

किसान भाई ई-गन्ना मोबाईल एप गुगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। कृषक बंधु प्री-कैलेन्डर में दर्ज पौधा, पेड़ी व अन्य सूचना का अवलोकन अवश्य कर लें, यदि कोई त्रुटि परिलक्षित होता है तो सटटा प्रदर्शन मेले में शिकायत लिखित रूप से प्राप्त करा दें। सटटा प्रदर्शन हेतु समिति स्तरीय कार्यालम में सटटा प्रदर्शन मेला कार्यक्रम समितिवार उनके सम्मुख अंकित तिथियों में छोडकर अवकाश को छोड़कर आहूत किया जायेगा।

समिति स्तरीय सटटा प्रदर्शन मेला कार्यकम

गन्ना समिति सेवरही का दिनांक 11.09.24 से 22.09.24 तक, दुदही का 11.09.24 से 22:09:24 तक, तरया सुजान का 11.09.24 से 22.09.24 तक, कठकुइया का 11.09.24 से 20.09.24 तक, पडरौना का 11.09.24 से 20.09.24 तक, रामकोला के० का 11.09.24 से 21.09.24 तक रामकोला पी० का 11.09.24 से 21.09.24 तक, लक्ष्मीगंज का 11.09.24 से 21.09.24 तक, कप्तानगंज का 11.09.24 से 21.09.24 तक, बोदरवार का 09.09.24 से 19.09.24 तक, कसया का 12.09.24 से 21.09.24 तक, हाटा का 10.09.24 से 20.09.24 तक, खड्डा का 11.09.24 से 20.09.24 तक, छितौनी का 11.09.24 से 20.09.24 तक गन्ना समितिवार मेला कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

उन्होंने बताया कि प्री-कैलेन्डर/सटटा प्रदर्शन मेला में प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण उपरान्त डाटा अंतिम रूप से लॉक कर दिया जायेगा जिसके पश्चात किसी प्रकार का संशोधन ग्राहय नहीं होगा। अतः समस्त गन्ना कृषकों से अनुरोध है कि समिति स्तरीय सटटा प्रदर्शन मेला में प्रतिभाग कर अपने गन्ना खाते (सटटे) की जांच कर सुनिश्चित कर लेवें कि सभी विवरण सही है।

त्रुटिपूर्ण स्थिति में अपनी आपत्ति लिखित रुप में गन्ना विकास परिषद तथा गन्ना समिति कार्यालय में प्राप्त करा देवें जिससे आपत्तियों का निष्पादन कर आपके गन्ना आपूर्ति के कठिनाइयों को समय रहते निष्पादन किया जा सके।

यह भी पढ़ें :सड़क हादसे में 3 युवकों की दर्दनाक मौत, गम में डूबा अकटहिया गांव, परिवार में मचा कोहराम