कुशीनगर पुलिस को मिली सफलता : पीकप वाहन सहित 03 गोवंश के साथ 2 पशुतस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर पुलिस के लगातार प्रयास के बावजूद, गो तस्कर अपने आदत से नहीं आ रहे बाज़

अखिलेश कुमार द्विवेदी, जिला संवाददाता : कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर अभिनव त्यागी के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेन्द्र सिंह कालरा के नेतृत्व में गोवंश की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे है अभियान के क्रम मे रविवार को थाना तरयासुजान पुलिस टीम द्वारा NH28 बिहार बार्डर के पास से 01 अदद पीकप वाहन से तस्करी कर वध हेतु ले जायी जा रही 03 राशि गोवंश के साथ दो पशुतस्करों को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें :35 करोड़ पौधे लगाने के लिए विभागों और मंडलों के लिए लक्ष्य निर्धारित

बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 206/2024 धारा 3/5ए/8 गो0नि0अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधि0 में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 206/2024 धारा 3/5ए/8 गो0नि0अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधि0 थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता 

1. ऋषिमुनि सिंह पुत्र राममूरत सिंह साकिन भेलन्दरी भगवानपुर थाना खजनी जिला गोरखपुर

2. धर्मेन्द्र पुत्र अनिल साकिन नन्दापार थाना खजनी जिला गोरखपुर

बरामदगी का विवरण

01. 03 राशि गोवंशीय पशु (02 राशि गाय व 01 राशि बछड़ा)

02. 01 अदद पीकप बोलेरो UP53JT4758

बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर से उ0नि0 विनय मिश्रा,उ0नि0 रणविजय सिंह,प्र0उ0नि0 शुभम वर्मा,का0 बृजेश यादव,का0 विरेन्द्र गुप्ता शामिल रहे।

यह भी पढ़ें :35 करोड़ पौधे लगाने के लिए विभागों और मंडलों के लिए लक्ष्य निर्धारित