कुशीनगर के लाल को हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री व विधायक ने किया सम्मानित

कुशीनगर के लाल मोहन तिवारी को मिला हरियाणा में सम्मान

कृष्णा यादव, विशेष संवाददाता :तमकुहीराज /कुशीनगर। तमकुहीराज सेवरही विकास खंड के अंतर्गत मठिया श्रीराम निवासी भारतीय प्रवासी परिषद के राष्ट्रीय महासचिव एवं राष्ट्रीय मिडिया सलाहकार,बाल युवा नारी जागृति मंच के राष्ट्रीय सचिव समाजसेवी मोहन तिवारी ने हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा को व विधायक राजेश नागर तिगांव फरीदाबाद को फ़रीदाबाद में हरियाणा गौरव अवॉर्ड से सम्मानित किया है।

यह भी पढ़ें :तरया सुजान : पुलिस द्वारा 01अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार 

आपको बताते चले वर्ष 2021 में मोहन तिवारी ने तमकुहीराज सिसवा अहिरौलीदान जर्जर सड़क बनाने के लिए भूलिया बजार में अनशन पर बैठ गए थे। उनका आन्दोलन काफी लंबा रहा था। भाजपा सरकार ने जबरन आंदोलन से उठा कर जेल भेज दिया था। जिसके बाद लोगों में काफी आक्रोश का माहौल रहा,सरकार पर दवाब बना और वह सड़क बन कर तैयार हो गई।

जिसके बाद से ही वह मीडिया के सुखिओं में बन गए। सामाजिक कार्यकर्ता मोहन तिवारी को समाज में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए जाने जाते है उन्हे दिल्ली,हरियाणा में राष्ट्रीय रत्न अवार्ड जैसे कई अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। सामाजिक कार्यकर्ता के द्वारा आयोजित हरियाणा गौरव अवॉर्ड सम्मान समारोह कार्यक्रम में हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री मूल चंद शर्मा वि.आई. पी गेस्ट व फरीदाबाद भाजपा तिगांव गेस्ट ऑफ ऑनर कार्यक्रम में शिरकत किए।वही भाजपा विधायक विधायक तिगांव ने भी मोहन तिवारी को साल भेंट कर सम्मानित किया।

हरियाणा गौरव अवॉर्ड से फरीदाबाद सेक्टर 12 में आयोजित कार्यक्रम में 33 अवॉर्डी में सुनिता वर्मा,अरविंद सागर,शिव कुमार जोशी ऐडवोकेट सहित 33 अवॉर्डी को हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री मूल चंद शर्मा, फ़रीदाबाद भाजपा विधायक तिगांव व मोहन तिवारी के हाथो सम्मानित किया गया।

इस मौके पर राष्ट्रपति के हाथो अवॉर्ड से सम्मानित सुप्रीम कोर्ट आफ इंडिया एडवोकेट,डॉक्टर ब्रह्मदत,बाल युवा नारी जागृति मंच के संस्थापक मुकेश भोगल,अनशनकारी बाबा रामकेवल, पंडित सुरेंद्र शर्मा बबली, एडवोकेट राजेश खटाना आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :तरया सुजान : पुलिस द्वारा 01अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार