कार की टक्कर से महिला की मौत, दूल्हा दुल्हन समेत चार घायल

दुल्हन को विदा करा कर लौट रही कार महिला को रौंदकर बस से टकराई।

मुकेश कुमार  (एडिटर क्राइम व सह प्रभारी उत्तर प्रदेश) बरेली। भोजपुरा थाने के सामने तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। दूल्हा दुल्हन को लेकर लौट रही कार ने महिला को रौंद दिया। जिसके बाद महिला की मौके पर मौत हो गई। वहीं कार खड़ी बस से जा टकराई, कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

यह भी पढें : जर्जर सड़कों के मुद्दे ने खराब कर दिया टिफिन का जाएगा

मामला थाना भुता के गांव बिधौली के रहने वाले रमेश कुमार की शादी उत्तराखंड के राजपुरा हल्द्वानी में रविवार को हुई थी। जिसके बाद वह अपने जीजा अवनीश निवासी शाहजहांपुर के साथ पत्नी पूनम को विदा कराकर कार से वापस आ रहा था। उसके साथ उसकी बहन शिवानी व जीजा भी मौजूद थे। इस दौरान जैसे ही कार भोजीपुरा थाने के सामने पहुंची तभी एक महिला उसके सामने आ गई, जिसके बाद कार का ड्राइवर खुद पर नियंत्रण नहीं रख पाया और कार खड़ी बस में जा टकराई। लेकिन कार ने महिला को भी नहीं बख्शा। जिसके बाद महिला कार की चपेट में आने से कुछ दूर जा गिरी, उसके सिर में चोट लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई। कार में सवार चालक रमेश के जीजा उसकी बहन पत्नी व वह घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। रमेश के बहनोई की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने मृतक महिला के परिजनों को सूचित कर महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढें : जर्जर सड़कों के मुद्दे ने खराब कर दिया टिफिन का जाएगा