ऑल इण्डिया कौमी एकता कमेटी ने ईद मिलादुन्नबी पर देश में छुट्टी के लिए किया अपील 

अशफाक हुसैन मेकरानी ने देश के प्रधानमन्त्री से की है निवेदन अपील

दिनेश चंद्र मिश्र,गोरखपुर। ऑल इण्डिया कौमी एकता कमेटी के अध्यक्ष अशफाक हुसैन मेकरानी ने जश्न ए ईद मिलादुन्नबी बारह रबी उल अव्वल के पर्व पर देश प्रदेश मे सरकारी गैर सरकारी दफ्तर स्कूल के साथ -साथ सभी बाज़ार को बंद करने की अपील की हैं।

यह भी पढ़ें :अखंड सौभाग्य उमंग और स्नेह का पर्व हरितालिका तीज मनाया गया, शिवालयों में सायंकाल हुई भव्य पूजा

मेकरानी ने देश के प्रधानमन्त्री से निवेदन अपील करते हुए कहा की पूरी दुनिया मे आलम ए इस्लाम के साथ सभी के लिए मैसेंजर ऑफ गॉड हमारे आका हजरत मुहम्मद साहब के जन्म दिवस पर जो की पूरी दुनिया मे मुस्लिम समाज का सबसे बड़ा पर्व दिन हैं। ऐसे मे हमे कई पर्व त्यौहार पर राष्ट्रीय स्तर पर देश भर मे छुट्टी मिलती हैं तो ऐसे मे जो पुरे आलम के मैसेंजर ऑफ गॉड हैं। उनके जन्म दिन पर छुट्टी घोषित कर अमन और शांति का पैगाम पूरी दुनिया मे देना चाहिए।

जिससे पूरी दुनिया को ये मालूम हो की भारत देश के प्रधानमन्त्री मुस्लिम समाज के पैगम्बर मुहम्मद साहब के जन्म दिवस पर देश भर मे छुट्टी घोषित कर मुस्लिम समाज के साथ साथ सर्व धर्म के लोग पूरे हर्षो उल्लास से इस पर्व को धूमधाम से मना सके और एकता भाईचारा कायम रखते हुए पूरी दुनिया को भारत से आका हजरत मुहम्मद साहब के जन्म दिवस पर एकता का मैसेज दे सके।

उन्होंने ऐसे मे सरकार से देश व्यापी छुट्टी की अपील की है।

यह भी पढ़ें :अखंड सौभाग्य उमंग और स्नेह का पर्व हरितालिका तीज मनाया गया, शिवालयों में सायंकाल हुई भव्य पूजा