एक वृक्ष सौ पुत्र समान : घनश्याम बाजपेई

विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर 21 पौधों का हुआ रोपण

बहराइच। विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर पर्यावरण संरक्षण गतिविधि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बहराइच एवं प्रतिभा संरक्षण सेवा न्यास बहराइच व वन विभाग बहराइच के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम पंचायत टेड़वा बसन्तपुर में आम, अमरूद, अनार, आंवला , अर्जुन आदि के 21 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के सम्बन्ध में डॉ. देवेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि संगठन विगत 2014 से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष पक्ष भर विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण करवाता है साथ ही उन पौधों को पोषित एवं संरक्षित करने वाले को अगले वर्ष पुरस्कृत एवं प्रोत्साहित करता है।

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे किसानो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
संरक्षक श्री घनश्याम बाजपेई ने कहा कि एक वृक्ष सौ पुत्र समान होते हैं अतः पेड़ों से पुत्रवत् स्नेह करना चाहिए। डीएफओ संजय शर्मा ने कहा कि वृक्ष धरा के भूषण है हमारा कर्त्तव्य है कि हम अपनी पृथ्वी माता को वृक्षों से सजाए उन्होंने कहा कि इस वर्ष लाखों की संख्या में विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण जनपद में करवाने की योजना विभाग द्वारा तैयार की गई है।

पर्यावरण संरक्षण पर प्रदेश सचिव ध्रुव कुमार मिश्र, प्रदेश प्रचार प्रमुख अमरनाथ मिश्र, प्रदेश महामंत्री संजय सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ अनंतराम निषाद, प्रदेश मंत्री जितेन्द्र बाजपेयी, प्रदेश कोषाध्यक्ष विजय गौड़, जिला संरक्षक आशाराम उपाध्याय, शिक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप मिश्र, वरिष्ठ ट्रस्टी सदस्य सुरेश कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट, अतुल गौड़ एडीजीसी, प्रमोद सिंह चौहान एडवोकेट, राजेश पाण्डेय, पुण्डरीक पाण्डेय, अधिवक्ता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अनुराग मिश्र अन्नू, प्रकृति फाउंडेशन के फाउंडर अर्चित् मिश्र, संघ के नगर कार्यवाह रमेश जी, सह नगर कार्यवाह मिथलेश ने भी अपनविचार रखे।

इस अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी दीपक सिंह, अमित वर्मा उप वन क्षेत्राधिकारी, प्रशिक्षण वर्मा वन दरोगा, वन रक्षक अभिषेक कुमार सिंह, परमीत सिंह, SDO अजीत प्रताप सिंह, आशीष सिंह , सिद्धान्त बाजपेई, आलोक उपाध्याय, विनोद सिंह, ग्राम प्रधान आनंद सिंह, राजित राम यादव सहित संगठन व वन विभाग के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे किसानो को पुलिस ने किया गिरफ्तार