एक महिला का हार लूटने के आरोप में, पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार

दिनहाटा उपमंडल के शिमुलतला इलाके से लूटा महिला का हार।

मुकेश कुमार  (एडिटर क्राइम नई दिल्ली) TV9भारत समाचार  (पश्चिम बंगाल)।  दिनहाटा उपमंडल के शिमुलतला इलाके से एक महिला का हार लूटने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इन्हें सोमवार रात ही सिताई इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए तीन लोग विधान राय (22 वर्ष) सुभदीप वर्मन (23 वर्ष) और हराधन मंडल (42 वर्ष )हैं । मंगलवार को जब उन्हें अदालत में पेश किया गया तो न्यायाधीश ने उन्हें आठ दिनों की पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

यह भी पढ़ें : महात्मा गांधी की 154 वीं जयंती पर एम आई एम के कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्प अर्पित कर किया याद

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले एक महिला दिनहाटा शहर से बेट्टागुड़ी की ओर ऑटो रिक्शा पर सवार होकर जा रही थी। जब वह सिमुलतला इलाके से गुजरी तो बाइक पर दो बदमाश आए और महिला के गले से सोने का हार छीन लिया। इससे महिला का गला कट गया। महिला इलाज के लिए दिनहाटा उप जिला अस्पताल आई। फिर उन्होंने दिनहाटा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने घटना की जांच शुरु कर दी है। उन्होंने सिमुलतला इलाके में पेट्रोल पंप से सटे इलाके में सीसीटीवी फुटेज देखकर कई लोगों की पहचान की है। घटना में शामिल होने के आरोप में सोमवार रात विधान राय, सुखदीप बर्मन, और हराधन बर्मन नाम के तीन लोगों को सितई इलाके से गिरफ्तार किया गया। आज उन्हें कोर्ट में लाया गया तो जज ने उन्हें 8 दिनों तक पुलिस हिरासत में रखने  का आदेश दिया। संयोग से दिन में कई महिलाओं के हार चोरी होने की कई घटनाएं घटित हुई है। दुर्गा पूजा के पूर्व संध्या पर एक के बाद एक महिलाओं के गले की चेन छीन ली गई। जिससे दिनहाटा शहर और इसके आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई है। हालांकि पुलिस ने कहा कि जिन तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। उन्हें हिरासत में ले लिया है। पुलिस को उम्मीद है कि उनसे समुचित पूछताछ के बाद कई रहस्य खुलेंगे।

यह भी पढ़ें : महात्मा गांधी की 154 वीं जयंती पर एम आई एम के कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्प अर्पित कर किया याद