इण्डो नेपाल बॉर्डर पर 70 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों को न्यायालय बहराइच भेज दिया गया।

tv9भारत समाचार : संतोष कुमार शुक्ला,भारत नेपाल सीमा/रूपईडीहा /बहराइच। रूपईडीहा पुलिस एवं एस एस बी की संयुक्त टीम ने भारत नेपाल सीमा से 70 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें :न्यायालय जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग से भाईयों को मिला न्याय

थाना प्रभारी रूपईडीहा दद्दन सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक बहराइच राम नयन सिंह द्वारा मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम व तस्करी करने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पलुिस अधीक्षक (ग्रामीण) दुर्गा प्रसाद तिवारी व क्षेत्रालधकारी नानपारा प्रद्युमन सिंह के निर्देशन में मेरे द्वारा बनाई गई।

टीम में नि0 अ0 रणजीत यादव व उ0 नि0 विजय कुमार मय पुलिस टीम व एस एस बी टीम द्वारा संयुक्त पेट्रोलिंग के दौरान इण्डो नेपाल बॉर्डर पर से एक अभियुक्त राम सागर पुत्र चेतराम उम्र करीब 50 वर्ष निवासी ग्राम दुविधापुर थाना रूपइडीहा जनपद बहराइच को गिरफ्तार किया गया।

जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 70 ग्राम नाजायज स्मैक बरामद हुआ। पकड़े गए अभियुक्त पर थाना रूपईडीहा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय बहराइच भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें :न्यायालय जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग से भाईयों को मिला न्याय