इंद्रप्रस्थ संजीवनी संस्था ने श्रीरामलला को अर्पित किया 108 कलश गंगा जल

मन्दिर के गर्भगृह परिसर में छिड़काव के साथ सीताकूप मे अर्पित किया गया गंगाजल

अखिलेश राय, सम्पादक व प्रभारी (उ.प्र.):अयोध्या। दिल्ली की सामाजिक संस्था इंद्रप्रस्थ संजीवनी के 108 कार्यकर्ताओं ने सोमवार को संस्था के अध्यक्ष संजीव अरोड़ा के नेतृत्व में रामलला भवन से शोभायात्रा निकाल कर हरिद्वार से लाये 108 कलश में भरे पवित्र गंगा जल को भगवान राम लला को समर्पित किया। यह पवित्र 108 कलश राम मंदिर ट्रस्ट के कार्यकर्ता गोपाल जी के हाथ में सौंपा गया।

यह भी पढ़े :बरेली कॉलेज में लगी आग, मचा रहा हड़कंप 

संस्था के अध्यक्ष संजीव अरोड़ा ने बताया कि इन 108 कलश में हरिद्वार के पवित्र हर की पैड़ी के ब्रह्म कुंड का जल भरा है। मंदिर निर्माण में गंगाजल के प्रयोग के साथ गर्भ गृह को गंगाजल से पवित्र किए जाने की मंशा से संस्था के लोगों ने 108 कलश गंगाजल रामलला को समर्पित किया है।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कार्यकर्ता गोपाल राव ने बताया कि हरिद्वार से आये गंगाजल को सीता कूप में समर्पित किया जाएगा। मंदिर परिसर के चारों तरफ पवित्र गंगाजल का छिड़काव भी किया जाएगा।साथ ही भगवान रामलला के निर्माणाधीन गर्भ गृह में भी गंगाजल अर्पित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज का दिन राम और गंगा के अनोखे मिलन का साक्षी बन रहा है।

यह भी पढ़े :बरेली कॉलेज में लगी आग, मचा रहा हड़कंप