अलीगढ़ में 12वीं क्लास के छात्र की लाश मिलीं, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया।

नागेश के जीजा ने बताया कि नागेश उनका साला था और वह 12वीं कक्षा में पढ़ता था। नागेश उनके घर से ही एग्जाम देने जा रहा था। हर रोज वह खाना खाने के बाद बाहर निकल जाता था। लेकिन उस रात वापस नहीं आया। सुबह जब नागेश को ढूंढा गया, तो नागेश नहीं मिला। उसकी खोज शुरू की गई। लेकिन पुलिस ने उन्हें सूचना दी कि नागेश का शव बिरकू नहर में मिला है।

मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ ) TV 9 भारत समाचार अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश )।

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में 12 वीं कक्षा के छात्र का नहर में शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को हुई, तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस में मामले की जांच पड़ताल शुरू करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का दावा है कि छात्र की हत्या की गई है।

मामला अलीगढ़ के थाना गोंडा के गांव नगला बिरकू की नहर का है। यहां मंगलवार सुबह कुछ लोगों ने नहर में शव को उतरता हुआ देखा।

यह भी पढ़ें – महाशिवरात्रि पर संगम नगरी में भंडारा सेवा: श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण… देखें Video

छात्र का नाम नागेश पुत्र सरदार सिंह है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

नागेश के जीजा ने बताया कि नागेश उनका साला था और वह 12 वीं कक्षा में पढ़ता था। नागेश उनके घर से ही एग्जाम देने जा रहा था। हर रोज वह खाना खाने के बाद बाहर निकल जाता था। लेकिन उस रात वापस नहीं आया। सुबह जब नागेश को ढूंढा गया, तो नागेश नहीं मिला। उसकी खोज शुरू की गई। लेकिन पुलिस ने उन्हें सूचना दी कि नागेश का शव बिरकू नहर में मिला हैं।

नागेश के जीजा का दावा है कि शव पर किसी तरह का कोई निशान नहीं है। इससे यह प्रतीत होता है कि यह कोई दुर्घटना नहीं, बल्कि किसी ने हत्या की है। एसपी दीक्षा बावरी ने बताया नागेश पुत्र सरदार सिंह का शव नगला बिरकू नहर में मिला है। प्रथम दृष्टया दुर्घटना प्रतीत हो रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, और मामले की कार्यवाही की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें – यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट के बदमाशों के साथ थाना मुंडाली क्षेत्र में मुठभेड़ हुई, 1 लाख का इनामी बदमाश ढेर हो गया।