अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने गोरखपुर में निकाली मतदाता जागरूकता रैली

सबसे अधिक मतदान कर गोरखपुर को दिलाएं देश में प्रथम स्थान- लालू सिंह

दिनेश चंद मिश्र, मंडल प्रभारी :गोरखपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष लालू सिंह द्वारा लोकतंत्र में निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया को परिष्कृत एवं समृद्ध बनाने के लिए आज दिनांक 27 मई दिन सोमवार सुबह 6 बजे नौका विहार तारामंडल पर एक मतदाता जागरूकता प्रभात रैली का आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व उग्रसेन सिंह अध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा पूर्वांचल प्रांत द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें :बांस की कोठ में फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, घर वालों पर हत्या का शक

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लालू सिंह ने कहा कि गोरखपुर का मतदान प्रतिशत पूरे उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक होना चाहिए, क्योंकि पूर्वांचल में गोरखपुर अपना एक अलग स्थान रखता है, साथ ही यह मुख्यमंत्री का जिला भी है। यहां के मतदाता यदि रिकॉर्ड बनाते हैं तो राष्ट्रीय स्तर पर मतदान के लिए जागरूकता आएगी।

प्रदेश अध्यक्ष उग्रसेन सिंह ने मतदाताओं से अपील किया कि गोरखपुर को देश में प्रथम स्थान दिलाने के लिए अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर जोर दे। जब तक सभी लोग मतदान नहीं करेंगे सही नेतृत्व का चयन करना संभव नहीं होगा।

रैली के दौरान सभी मतदाताओं से अपील की गई कि अपने सभी जानने वालों को प्रेरित करें और उन्हें मतदान स्थल पर जाकर मतदान करने तथा इस महापर्व में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करें।

इस रैली में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष केवी राव, प्रदेश संगठन मंत्री अरुण कुमार सिंह, मंडल महामंत्री मानवेंद्र सिंह, शिक्षा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बीके सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशोक कुमार सिंह, गोरखपुर जिला कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष बौद्धिक प्रकोष्ठ उमेश सिंह, मुकेश सिंह जिलाध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनय चंद, वरिष्ठ महामंत्री राजकुमार सिंह, जिला संगठन मंत्री प्रवीण कुमार सिंह, नन्हे सिंह, महामंत्री संजय सिंह, वरिष्ठ महामंत्री बौद्धिक प्रकोष्ठ अनिल सिंह, उपाध्यक्ष दीपक, संजय, जिलाध्यक्ष युवा अनुज सिंह, मंडल अध्यक्ष युवा संगम सिंह सहित संगठन के सैकड़ों पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं तथा सर्व समाज के लोगों ने लोकतंत्र के पावन पर्व को प्रभावशाली एवं निष्पक्ष बनाने के लिए मतदान करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें :बांस की कोठ में फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, घर वालों पर हत्या का शक