राजा हरि प्रसाद मल्ल के वंशज अतुल कुमार सिंह बने अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के गोला तहसील अध्यक्ष

अभिषेक कुमार सिंह, जिला प्रभारी : गोरखपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा गोरखपुर के संगठन विस्तार अभियान के तहत प्रदेश अध्यक्ष के अनुमोदन तथा मंडल अध्यक्ष आरपी सिंह की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष लालू सिंह द्वारा सोमवार को राजा हरि प्रसाद मल्ल के वंशज नरहरपुर (बड़हलगंज) निवासी गिरीश गहरवार उर्फ अतुल कुमार सिंह को तहसील गोला का अध्यक्ष बनाया गया है।

यह भी पढ़ें :सिपाही पंकज की पत्नी पहुंची एसएसपी कार्यालय, लगाई न्याय की गुहार

बता दें कि गिरीश गहरवार उर्फ अतुल कुमार सिंह ने नरहरपुर में अपने पूर्वज राजा हरि प्रसाद मल्ल का 2 एकड़ का किला उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग को दान किया है, जिस पर पर्यटन स्थल बनाने के लिए पर्यटन विभाग द्वारा 4 करोड़ 10 लाख रुपए जारी हो चुके हैं। यहां पर पर्यटन विभाग द्वारा राजा हरि प्रसाद मल्ल की मूर्ति तथा संग्रहालय आदि बनाया जाएगा।

अतुल कुमार सिंह को गोला तहसील का अध्यक्ष बनाए जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर हरिवंश सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री राघवेंद्र सिंह राजू, प्रदेश संरक्षक कैलाश सिंह, प्रदेश अध्यक्ष पूर्वांचल प्रांत उग्रसेन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ केपी राव, प्रदेश सचिव संजय कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष कामेश्वर सिंह, प्रदेश महामंत्री डॉ. महेश्वर सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री अरुण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष खेलकूद प्रकोष्ठ रंजीत शाही, प्रदेश कोषाध्यक्ष सुभाष सिंह, मंडल अध्यक्ष आरपी सिंह, मंडल उपाध्यक्ष इंद्रसेन सिंह, वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष लालू सिंह, जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, जिला संगठन मंत्री प्रवीण सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनय चंद, वरिष्ठ महामंत्री राजकुमार सिंह, जिला महामंत्री राजू सिंह नन्हे, मंडल अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ अनुज सिंह कटका, जिलाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ दीपक सिंह, मंडल महामंत्री मानवेंद्र प्रताप सिंह, संगठन मंत्री युवा प्रकोष्ठ सावन शाही, मंडल महामंत्री आलोक सिंह विशेन, मंडल संगठन मंत्री बाल्मिकी सिंह, जिलाध्यक्ष शिक्षा प्रकोष्ठ डॉ. उमेश सिंह, जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ दीपक चंद, जिला उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ भूपेश सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ नागेंद्र सिंह, ब्लॉक मंत्री नवीन प्रताप सिंह सहित संगठन के अन्य लोगों ने बधाई दी है।

यह भी पढ़ें :सिपाही पंकज की पत्नी पहुंची एसएसपी कार्यालय, लगाई न्याय की गुहार