यूपी में एक दर्जन से ज़्यादा IAS बदले, अरविन्द बंगारी आगरा ,उमेश मिश्रा मुज़फ्फरनगर,अरविन्द चौहान शामली DM बने

कुशीनगर डीएम उमेश मिश्रा का हुआ ट्रांसफर मुजफ्फरनगर का नया जिलाधिकारी बनाया गया, कुशीनगर के नए डीएम विशाल भारद्वाज बनाए गए

अहमद हुसैन, प्रदेश संवाददाता :tv9भारत समाचार उत्तर प्रदेश : लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने देर रात एक दर्जन से ज्यादा आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया है, जिनमे मुजफ्फरनगर और शामली के जिलाधिकारी भी शामिल है।कुशीनगर के जिलाधिकारी उमेश चंद्र मिश्र को मुजफ्फरनगर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है, जबकि वर्तमान जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी अब आगरा के नए डीएम होंगे।

यह भी पढ़ें :कुशीनगर न्यूज़ : मुठभेड़, दुर्घटना, धमकी और प्रदर्शन के नाम रहा बीता हप्ता

     फोटो कैप्शन – कुशीनगर के नए डीएम विशाल भारद्वाज

शामली के डीएम रविंद्र सिंह फतेहपुर के डीएम बनाए गए हैं जबकि अरविंद कुमार चौहान शामली के नए डीएम होंगे, वह अभी तक प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष थे।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किए गए तबादलों में बुलंदशहर के जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह को लखनऊ का डीएम नियुक्त किया गया है, जबकि लखनऊ के डीएम सूर्यपाल गंगवार को प्रतीक्षारत कर दिया गया है। जौनपुर के जिलाधिकारी रविंद्र मंडेर को प्रयागराज का नया डीएम बनाया गया है। आगरा के डीएम भानु चंद्र गोस्वामी प्रभारी राहत आयुक्त बनाए गए हैं।

घनश्याम मीणा को हमीरपुर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है , वे अभी तक फिरोजाबाद में नगर आयुक्त के पद पर तैनात थे। नवनीत चहल आजमगढ़,निधि गुप्ता को अमरोहा और दिनेश कुमार को जौनपुर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें :कुशीनगर न्यूज़ : मुठभेड़, दुर्घटना, धमकी और प्रदर्शन के नाम रहा बीता हप्ता