मुजफ्फरनगर भाजपा जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी के खिलाफ फिर सामने आया गुस्सा

मंडल अध्यक्ष अमित जैन ने मंडल अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

मुकेश कुमार  (क्राइम एडिटर व सह प्रभारी उत्तर प्रदेश) TV9भारत समाचार  (मुजफ्फरनगर)। भारतीय जनता पार्टी में नये जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी की नियुक्ति के बाद शुरू हुआ विवाद अब लगातार बढ़ता जा रहा है। पहले अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने पार्टी जिला अध्यक्ष पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाकर हंगामा खड़ा कर दिया था। अब खतौली के मंडल अध्यक्ष ने भी जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री का लगातार जुमलेबाजी का बाउंसर जारी रहता हैं- युवा नेता नीतीश यादव

आपको बता दें कि खतौली के वरिष्ठ भाजपा नेता सुधीर सैनी को एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा में सुधीर सैनी और विनीत कात्यानं जिला अध्यक्ष पद के दो प्रबल दावेदार थे। विनीत कात्यायन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ नेता प्रेमी जी के पुत्र हैं। प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल समेत पार्टी और संघ के लोग उन्हें जिला अध्यक्ष बनाना चाहते थे। लेकिन केंद्रीय राज्य मंत्री और मुजफ्फरनगर के सांसद डॉक्टर संजीव बालियान की सिफारिश पर सुधीर सैनी को एक बार फिर जिला अध्यक्ष बना दिया गया। सुधीर सैनी को जिला अध्यक्ष बनाए जाने के बाद से पार्टी में उनकी नियुक्ति को लेकर विरोध के स्वर लगातार सामने आ रहे हैं। पिछले नगर निकाय चुनाव में सुधीर सैनी खतौली के पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी उमेश कुमार के बजाय बागी प्रत्याशी पारस जैन के लिए चुनाव में काम कर रहे थे। पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी उमेश कुमार ने उन पर यह भी आरोप लगाया था, कि उन्होंने सांसद डॉक्टर संजीव बालियान के कहने के बाद सुधीर सैनी को चुनाव में मदद करने के लिए लिफाफा भी दिया था। तब भी उन्होंने पार्टी और उनका विरोध किया था। उसके बावजूद भी सुधीर सैनी को जिला अध्यक्ष बना दिए जाने के बाद पार्टी में और खासकर खतौली में अंतर्कलह खुलकर नजर आ रही है। कुछ दिन पहले अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष व पूर्व सभासद राजकुमार सिद्धार्थ ने भी जिला अध्यक्ष पर उनके साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया था। इसके बाद आज खतौली के मंडल अध्यक्ष अमित जैन में भी जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी की कार्यशैली को देखते हुए मंडल अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है। क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया को लिखे पत्र में अमित जैन ने कहा है कि लगभग 26 माह पूर्व उन्हें मंडल अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया था और वह लगातार पार्टी का निष्ठा पूर्वक कार्य कर रहे थे। लेकिन जब से सुधीर सैनी जिला अध्यक्ष बने हैं तब से है पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं की अपेक्षा करते नजर आ रहे हैं। नगर निकाय चुनाव में जिन लोगों ने पार्टी का विरोध किया था, उन्हें पार्टी में वापसी कराये बिना महत्वपूर्ण दायित्व दे रहे हैं, और उन्हें ही पार्टी के कार्यक्रमों में शामिल कर रहे हैं। जबकि पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं की अपेक्षा की जा रही है।

यह भी पढ़ें :प्रधानमंत्री का लगातार जुमलेबाजी का बाउंसर जारी रहता हैं- युवा नेता नीतीश यादव