माफिया के ईनामी भाई के घर पर चला बुलडोजर

25 हजार रुपये का इनामी है संजय उपाध्याय, बिना मानचित्र के कराया था निर्माण

दिनेश चंद्र मिश्रा, गोरखपुर। माफिया विनोद उपाध्याय के भाई व 25 हजार रुपये के इनामी संजय उपाध्याय ने बिना नक्शा पास कराये आलीशान मकान का निर्माण कराया था। इस मामले में जीडीए द्वारा कई बार नोटिस देने के बाद भी संजय उपाध्याय द्वारा जवाब न देने पर जीडीए के पीठासीन अधिकारी ने घर गिराने का आदेश परित किया था। जिसके तहत रविवार को ईनामी संजय के घर पर जीडीए (गोरखपुर विकास प्राधिकरण) का बुलडोजर चला, कार्रवाई हुई। संजय पर शाहपुर और गुलरिहा थाने में जबरिया वसूली और धमकी देने के तीन मामले दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें : धर्मशाला ओवरब्रिज पर चलते हुए कार में आग लगी, चालक ने कूदकर जान बचायी
आपको बताते चले मोगलहा में संजय उपाध्याय ने 450 वर्ग मीटर में दो करोड़ रुपये की लागत से मकान बनाया है। बिना मानचित्र के मकान बनाने की शिकायत पर जीडीए के अधिकारियों ने जांच की तो मामला सही पाया। कई बार नोटिस देने के बाद भी संजय ने जवाब नहीं दिया। इस पर 24 मार्च 2021 को जीडीए ने मकान सील कर दिया था।
मुकदमे मे सुनवाई के दौरान भी संजय उपाध्याय उपस्थित नहीं हुए थे, जिसको देखते हुए पीठासीन अधिकारी ने बिना मानचित्र के बनवाए गए घर को ध्वस्त करने का आदेश दिया था। उसी के तहत रविवार की सुबह पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण कुमार बिश्नोई और पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज अवस्थी, प्रभारी मुख्य अभियंता जीडीए किशन सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक मानुष पारीख दल बल के साथ पहुंचे और बिना मानचित्र के बने इनामी संजय उपाध्याय के मकान को ध्वस्त कराया। जीडीए के प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह ने कहा कि बीते 24 मार्च 2021 को बिना मानचित्र के बने हुए मकान को सील किया गया था। उसके बाद मुकदमा चला लेकिन संजय सिंह उपस्थित नहीं हुए इस पर फैसले के मुताबिक कार्यवाही की गयी।
यह भी पढ़ें : धर्मशाला ओवरब्रिज पर चलते हुए कार में आग लगी, चालक ने कूदकर जान बचायी