भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद भारतेंदु मिश्रा पहली बार पहुंचेंगे शहर – चंदन ठाकुर

आज आस्था गार्डन में अंतिम समीक्षा बैठक जिला अध्यक्ष संतोष कुमार के द्वारा की गई।

शैलेन्द्र कुमार गुप्ता  TV9 भारत समाचार  भागलपुर (बिहार)। जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बने के उपरांत प्रथम जिला आगमन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा का युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भव्य अतिथि स्वागत करेंगे। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष चंदन ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद भारतेंदु मिश्रा शनिवार को पहली बार भागलपुर पहुंचेंगे। इसको लेकर कार्यकर्ताओं ने भव्य अभिनंदन की तैयारी की है।

यह भी पढ़ें : कामतेश्वरी पुल से एक लड़की ने सिंगीमारी नदी में लगाई छलांग- घटना से मची सनसनी

भारतेंदु मिश्रा के आगमन को देखते हुए पूरे शहर में बैनर व पार्टी का झंडा लगाया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष का भव्य और परंपरागत रूप से ढोल नगाड़ों के साथ उनकी अगवानी होगी। नवगछिया से लेकर भागलपुर आने तक के क्रम में वीर कुंवर सिंह चौक पर उनका स्वागत अभिनंदन किया जाएगा। जिसका समापन आस्था गार्डन मंडी चौक पर संबोधन से होगा। जिसमें कार्यकर्ता शामिल होंगे। आज की समीक्षा बैठक में जिला प्रभारी आनंद प्रकाश, निवर्तमान भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष अजीत गुप्ता, राज किशोर, कशोधन, योगेश पांडे, राजेश टंडन, जिला मीडिया प्रभारी प्राणिक बाजपेई, प्रवक्ता विनोद सिंह पांडे, अनुज झा, सूरज जायसवाल, सिद्धार्थ सोलंकी, अमित ट्विंकल, सुधाकर सोनू, नितेश यादव, सैंडलिया नन्दिकेश, दीपक कुमार, मोहित सिंह ,आकाश, मंगल मूर्ति, आशीष आनंद आदि उपस्थित रहे ।

यह भी पढ़ें : कामतेश्वरी पुल से एक लड़की ने सिंगीमारी नदी में लगाई छलांग- घटना से मची सनसनी