फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव, दहेज हत्या का आरोप
फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
मनीष ठाकुराई,जिला क्राइम रिपोर्टर :कसया /कुशीनगर।कसया क्षेत्र के मैनपुर गांव के रजवाबर कुशवाहा टोला में शुक्रवार को नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता के मायके वालों ने पुलिस को तहरीर देकर ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
यह भी पढ़ें :प्रेमी के कहने पर नौकरी के लालच में भागी थीं दोनों लड़कियां
मिली जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सत्यनारायन कुशवाहा की पांचवें नंबर की बहू दुर्गा देवी (23) पत्नी बबलू कुशवाहा का शुक्रवार की सुबह कमरे में छत के कुंडे से फंदे के सहारे लटका शव मिला। इसकी जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। थोड़ी देर में मायके वाले भी पहुंच गए और पुलिस को इसकी जानकारी दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल की। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
मृतक दुर्गा देवी के भाई जितेंद्र कुशवाहा पुत्र नथुनी कुशवाहा निवासी पकहा उसरा टोला थाना बघौचघाट जनपद देवरिया ने पुलिस को तहरीर देकर ससुरालियों पर बहन की हत्या का आरोप लगाया।
जितेंद्र ने बताया है कि फरवरी 2023 में दुर्गा की शादी बबलू कुशवाहा पुत्र सत्य नारायन कुशवाहा निवासी रजवाबर कोइरी टोला से हुई थी। ससुराल आने पर उसके पति, ससुर समेत ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। 16 मई की शाम को बहन ने फोन पर बताया कि उसके परिवार के लोग गाली दे रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
शुक्रवार की सुबह सूचना मिली कि ससुराल वालों ने दुर्गा को मारकर उसका शव फंदे से लटका लटका दिया है। सीओ कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सही स्थिति का पता चलेगा। दोषियों के विरुद्ध मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें :प्रेमी के कहने पर नौकरी के लालच में भागी थीं दोनों लड़कियां