नोएडा पुलिस ने महिला के हत्यारे दो शूटरों को मारी गोली

26 सितंबर को दादरी क्षेत्र मे एक महिला की दिनदहाड़े गोली मारकर की गई थी हत्या

मुकेश कुमार  (क्राइम एडिटर व सह प्रभारी उत्तर प्रदेश) TV9भारत समाचार  (नोएडा)। थाना दादरी क्षेत्र के सरस्वती विहार कॉलोनी में रहने वाली एक महिला के 26 सितंबर को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने आज एक मुठभेड़ के दौरान दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह हत्या सुपारी देकर करवाई गई थी। इस हत्या में महिला के पड़ोसी सहित कई लोगों के नाम सामने आए हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें : मुजफ्फरनगर भाजपा जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी के खिलाफ फिर सामने आया गुस्सा

पुलिस उपायुक्त साद मिंया खान ने बताया कि दादरी थाना क्षेत्र के सरस्वती विहार कॉलोनी में रहने वाली 40 वर्षीय महिला राजकुमारी पत्नी पुष्पेंद्र की 26 सितंबर को उसे समय दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वह घर से बाहर काम करने के लिए जा रही थी। उन्होंने बताया कि घटना की जांच कर रही थाना दादरी पुलिस को आज सूचना मिली कि महिला की हत्या में शामिल दो बदमाश सुपारी के पैसा लेने के लिए थाना दादरी क्षेत्र में आए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। बदमाश रोकने की बजाय पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाकर भागने लगे। उन्होंने बताया की जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली अरविंद उर्फ मोनू गुर्जर पुत्र ब्रह्मपाल सिंह निवासी ग्राम गोहरा आलमगीर थाना बाबूगढ़ छावनी जिला हापुड उम्र 27 वर्ष व अनिकेत उर्फ दुजाना पुत्र मनीराम उर्फ पप्पू उम्र 21 वर्ष निवासी बाबूगढ़ छावनी जिला हापुड़ के पैर में गोली लगी है। उन्होंने बताया कि दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने उनके पास से घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल एक-एक देशी तमंचा, कारतूस, 50 हजार रुपए नगद बरामद किया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि मृतक के पड़ोसी कपिल ने 2 लाख रुपए की सुपारी देकर दोनों बदमाशों से महिला राजकुमारी की हत्या करवाई थी। उन्होंने बताया कि इस मामले में मृत्यु का के पति और परिवार कुछ अन्य लोग भी संदेह के घेरे में है बताया जाता है कि मृतका के चाल चलन को लेकर उसके पति और ससुराल पक्ष के लोग उस पर शक करते थे।

यह भी पढ़ें  : मुजफ्फरनगर भाजपा जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी के खिलाफ फिर सामने आया गुस्सा