थोक में पिस्टल खरीद कर, फुटकर में सप्लाई करती थी- लेडी सप्लायर

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लेडी सप्लायर को किया गिरफ्तार, लेडी सप्लायर के पास से 10 पिस्टल हुई बरामद।

मुकेश कुमार  (क्राइम एडिटर नई दिल्ली) TV9 भारत समाचार  (बुलंदशहर)।  दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने छापा मारकर हथियारों की दो सप्लायर चंचल और विकांक्षा दो लेडी सप्लायर को किया गिरफ्तार। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर मे मध्य प्रदेश से थोक में पिस्टल खरीद कर फुटकर में दिल्ली, उत्तर प्रदेश में सप्लाई करती थी। लेडी सप्लायर को बुलंदशहर से 10 पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। इनसे 10 कंट्री मेड पिस्टल रिकवर हुई है।

यह भी पढ़ें :नदी में कूद कर इकलौते पुत्र ने की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

महिला सप्लायर मध्य प्रदेश के खरगोन से हथियार खरीद कर दिल्ली एनसीआर में सप्लाई करती थी। अब तक यह गैंग सैकड़ो पिस्टल सप्लाई कर चुकी है। गाजियाबाद, मेरठ और मुजफ्फरनगर के साथ दिल्ली के नामी गैंग को सप्लाई करती थी हथियार। महिला होने के कारण जल्दी से कोई भी इन पर वह शक नहीं कर पता था। कि यह महिलाएं इस तरह का अवैध हथियार खरीद फरोक्त का कार्य भी कर सकती है। जानकारी से पता लगा है, कि यह महिलाएं काफी समय से इस कार्य में पूर्ण रूप से लिप्त थी। अभी जांच जारी है ,यह जानकारी की जा रही है की गैंग अब तक कितने बदमाशों को सप्लाई दे चुका है। पुलिस ताबिश कर रही है।

यह भी पढ़ें :नदी में कूद कर इकलौते पुत्र ने की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम