तीन माह की गर्भवती महिला की बीच चौराहे पर गोली मारकर की गई हत्या

महिला पति और बच्चों के संग मायके जा रही थी और वह पेशे से फैशन डिजाइनर थी।

मुकेश कुमार  (क्राइम एडिटर नई दिल्ली) TV9 भारत समाचार  पूर्णिया (बिहार)।  पूर्णिया बिहार से बहुत ही दुखद घटना सामने आ रही है। जहां बदमाशों ने बीच चौराहे पर 3 माह की गर्भवती महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि इस दौरान महिला के पति और बच्चे भी वहां मौजूद थे। मृतक महिला की पहचान पिंकी यादव के रूप में हुई है। जो पूर्णिया के सदर थाना क्षेत्र के रामबाग की रहने वाली थी। वहीं हत्या की घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें : आज भागलपुर के युवाओं द्वारा इजराइल के समर्थन में किया गया प्रदर्शन

पिंकी की मां का कहना है, कि सब कुछ प्री प्लांड था। दामाद हमेशा मेरी बेटी के साथ मारपीट करता था। परिजनों का कहना है कि पिंकी दुर्गा पूजा पर बच्चों के संग मायके जाने की जिद करने लगी। इसके बाद पति ने कार की बजाय ई रिक्शा से पत्नी को उसके मायके ले जाने का प्लान बनाया। प्लान के मुताबिक दोनों एक दूसरे के अपोजिट बैठे। घटनाक्रम को अंजाम देने से पहले लल्लन ने बेटी को गोद में ले लिया। मौका मिलते ही ई-रिक्शा की रेकी कर रहे बिना नंबर प्लेट वाले सफेद अपाचे बाइक से आए बदमाश ने पिंकी पर ताबड़तोड़ दो राउंड फायरिंग की। इसमें से एक गोली सीने में लगी। जिससे इलाज से पहले ही महिला पिंकी यादव ने दम तोड़ दिया। पिंकी यादव के पिता रामानंद यादव ने बताया कि पिंकी तीन माह की गर्भवती थी, उसके दो बच्चे भी हैं। वह फैशन डिजाइनर का काम करती थी। पति लल्लन की नजर पिंकी की कमाई पर रहती थी। जिसका वह विरोध करती थी। इस बात को लेकर दोनों में अक्सर विवाद रहता था। पिंकी ने अपने नाम अच्छी खासी जमीन खरीद रखी थी, जिसकी कीमत वर्तमान में 50 लाख से अधिक है। वह मेरी बेटी से जमीन हथियाना चाहता था। इसीलिए इसी बात को लेकर दोनो पति पत्नि मे विवाद चल रहा था। इसी वजह से उसके पति ने अपने भाई के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी है। मां जय देवी और भाई किशन ने बताया कि 15 साल पहले 2008 में पिंकी यादव की शादी लल्लन यादव से हुई थी। शादी के कुछ सालों तक करीब करीब सब कुछ ठीक चलता रहा। साल 2010 में पिंकी और लल्लन की एक बेटी हुई। वह जन्म से ही दिव्यांग है। दोनों के बीच अब इस बात को लेकर झगड़ा होने लगे। 10 साल के गैप के बाद साल 2009 में पिंकी को एक बार फिर अच्छी नौकरी मिल गई। 12 लाख के पैकेज पर उसने दूसरा जॉब ज्वाइन किया था। परिजनों का कहना है कि पत्नी की उससे अधिक सैलरी होना उसे पसंद नहीं था। एक साल बाद ही पिंकी दोबारा से प्रेग्नेंट हो गई। पति के लड़ाई झगड़े के बाद पिंकी को यह जॉब छोड़नी पड़ी करियर को बीच रास्ते छोड़कर दोबारा से पूर्णिया लौट आई थी।

यह भी पढ़ें : आज भागलपुर के युवाओं द्वारा इजराइल के समर्थन में किया गया प्रदर्शन