गोला ब्लाक में क्षत्रिय महासभा का गठन, कुश चंद बने अध्यक्ष

क्षत्रिय समाज का उत्थान ही हम सभी का उद्देश्य: लालू सिंह

अभिषेक कुमार सिंह, जिला प्रभारी : गोरखपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा गोरखपुर इकाई द्वारा संगठन विस्तार के क्रम में रविवार को विकास खंड गोला में वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में जिलाध्यक्ष लालू सिंह द्वारा ब्लाक कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें ग्राम पंचायत बिसरा निवासी कुश चंद को गोला ब्लाक का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

यह भी पढ़ें :गंगा दशहरा पर स्नान के दौरान डूब रहे नवयुवक की पीएसी जवानों ने बचायी जान

गोला ब्लाक की नव नियुक्त कार्यकारिणी के गठन के अवसर पर पूर्वांचल प्रांत अध्यक्ष उग्रसेन सिंह, मंडल अध्यक्ष आरपी सिंह तथा मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि इन लोगों को महासभा का दायित्व सौंपने से संगठन को मजबूती मिलेगी।

गोला ब्लाक में जिन लोगों को महासभा का दायित्व सौंपा गया उसमें बिसरा निवासी कुश चंद को  ब्लॉक अध्यक्ष, अवधेश चंद तथा  भानु प्रताप सिंह उपाध्यक्ष, अंकुर चंद महामंत्री, विशाल सिंह मंत्री तथा राघवेंद्र सिंह अध्यक्ष शिक्षा प्रकोष्ठ बनाए गए। इस अवसर पर नव नियुक्त अध्यक्ष कुश चंद ने कहा कि जल्द ही अन्य प्रकोष्ठों तथा पदों पर पदाधिकारियों का चयन हो जायेगा।

संगठन विस्तार कार्यक्रम संगठन मंत्री प्रवीण सिंह के आवास पर हुआ, जिसमें सबसे पहले प्रभु श्री राम चंद्र तथा महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्पांजलि तथा माल्यार्पण किया गया। मंडल अध्यक्ष आरपी सिंह ने क्षत्रियों के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए   कहा की क्षत्रिय महासभा सन् 1857 से कार्य कर रहा है । पहले इसे राम दल के नाम से जाना जाता था लेकिन 1890 से अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के नाम से जाना जाने लगा। उन्होंने बताया कि पहले इसका राष्ट्रीय अध्यक्ष किसी राज परिवार का ही होता था, पहली बार सन 2000 में एक किसान परिवार का आम व्यक्ति अध्यक्ष बना। वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर हरिवंश प्रताप सिंह हैं।

इसी क्रम में पूर्वांचल अध्यक्ष उग्रसेन सिंह ने संबोधित करते हुए कहा की संगठन सर्व समाज के उत्थान का कार्य करता है। जिलाध्यक्ष लालू सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी नि:स्वार्थ भाव से समाज की सेवा करे, महासभा सदैव आपके साथ खड़ी रहेगी। अंत में संगठन मंत्री प्रवीण सिंह ने सभी गणमान्य क्षत्रियों का आभार प्रगट किया।

कार्यक्रम के बाद सभी पदाधिकारीगण बिसरा स्थित प्राचीन ठाकुर जी के मंदिर जाकर दर्शन किए तथा 425 वर्ष पुराने प्राचीन राष्ट्रीय धरोहर को संभाल कर जीवंत रखने के लिए गोपालपुर राज परिवार के वंशज  ताम्रध्वज बहादुर चंद को भगवा शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा जिलाध्यक्ष लालू सिंह ने महासभा की तरफ से उन्हें स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।

इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष बांसगांव आशीष सिंह, तन्नू, ब्लॉक अध्यक्ष बांसगांव अमित सिंह, बेद प्रकाश सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :गंगा दशहरा पर स्नान के दौरान डूब रहे नवयुवक की पीएसी जवानों ने बचायी जान