कैलाशपति मिश्र की जन्म शताब्दी कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे जेपी नड्डा : जयराम विप्लव

आज मंगलवार को शीला भवन में प्रेस को संबोधित किया।

शैलेन्द्र कुमार गुप्ता  TV9 भारत समाचार  भागलपुर (बिहार)।  भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट सह प्रदेश प्रवक्ता जयराम विप्लव ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा, कि भाजपा के संस्थापक सदस्य और बिहार भाजपा के भीष्म पितामह में स्वर्गीय कैलाशपति मिश्रा जी की 100वीं जयंती को बिहार बीजेपी जन्म शताब्दी वर्षगांठ के रूप में मनाएगी। इसके तहत लगातार 1 महीने तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : विद्यालय में मनाई गई गाँधी जंयती, चला स्वच्छता अभियान

पूरे प्रदेश में एक महीने तक चलने वाले इन सभी कार्यक्रमों की शुरुआत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा पटना बाबू सभागार में स्वर्गीय मिश्र जी की जन्म जयंती के मौके पर 5 अक्टूबर को होगी। जिसमें सभी शक्ति केंद्र प्रमुख, मंडल अध्यक्ष और कमेटी सदस्य तथा प्रदेश के अधिकारी हिस्सा लेंगे। सभी जिलों में समारोह आयोजित कर जनसंघ और भाजपा के पुराने साथियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी जिसमें कैलाश जी का जीवन वृतांत दिखाया जाएगा। स्वर्गीय कैलाशपति मिश्र देश की प्रथम पंक्ति और प्रथम पीढ़ी के नेता थे। जिन्होंने पार्टी व संगठन के विस्तार और विचारधारा की लड़ाई के लिए अपने आप को पूर्ण रूप से समर्पित कर दिया। पार्टी को शुन्य से खड़ा करने और इसे राज्य में एक प्रमुख राजनीतिक ताकत में बदलने के लिए कैलाशपति जी को बिहार बीजेपी का भीष्म पितामह कहा जाता है। आज भारतीय जनता पार्टी एक वट वृक्ष के रूप में इतने बड़े स्वरूप तक पहुंची है। और विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी बनी है। तो इसकी नींव में कैलाशपति मिश्रा जी जैसे दधिचियों की त्याग और तपस्या भी है। जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि स्वर्गीय कैलाशपति मिश्र न केवल एक समर्पित पार्टी कार्यकर्ता थे बल्कि एक कुशल संगठन, अच्छे प्रशासक और विचारक भी थे। उन्होंने काफी कम समय में ही बिहार में कई महत्वपूर्ण काम करके दिखाएं और विपरीत परिस्थितियों में भी सामाजिक समर्थन के लिए काम करते रहे। इस पत्रकार वार्ता में विजय कुशवाहा, चंदन ठाकुर, जिला मीडिया प्रभारी प्राणिक वाजपेई, प्रवक्ता विनोद सिंह, इंद्र भूषण झा, कुमार सरवन युवा मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता आलोक सिंह, बंटू आदि उपस्थित हुऐ।

यह भी पढ़ें : विद्यालय में मनाई गई गाँधी जंयती, चला स्वच्छता अभियान