कुलपति ने की पुणे में मां दुर्गा की पूजा

टीएमबीयू के विकास और खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद।

मुकेश कुमार  (क्राइम एडिटर नई दिल्ली)TV9 भारत समाचार भागलपुर (बिहार)।  तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर जवाहरलाल ने दुर्गा पूजा के अवसर पर विश्वविद्यालय के सभी अधिकारियों, शिक्षकों, शिक्षकेतर कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं, शुभचिंतकों, मीडिया कर्मियों सहित सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी है।

यह भी पढ़ें : मां जगदंबा की पूजा अर्चना और हवन का कार्य आज संपन्न हुआ

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के पीआरओ डॉक्टर दीपक कुमार दिनकर ने बताया कि कुलपति प्रोफेसर जवाहरलाल ने शारदीय नवरात्र के अष्टमी पर अपने पुत्र राहुल जवाहर, पुत्रवधू स्नेहल जवाहर और पौत्री आरना जवाहर के साथ पुणे स्थित दुर्गा मंदिरों में पूजा अर्चना कर विश्वविद्यालय के विकास और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। कुलपति प्रोफेसर लाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि दुर्गा पूजा आध्यात्मिक, सामाजिकता और हिंदू संस्कृति का महान पर्व है। यह पर्व माता दुर्गा की पूजा और आराधना के साथ मनाया जाता है। मां दुर्गा को शक्ति, सामर्थ्य, निर्णायकता और न्याय की प्रतिष्ठा का प्रतीक माना जाता है। दुर्गा पूजा का पर्व बुराई पर भलाई के विजय के रूप में भी मनाया जाता है। कुलपति ने इस अवसर पर मां दुर्गा से तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय की खुशहाली, समृद्धि, विकास और तरक्की के लिए आशीर्वाद मांगा। वीसी ने कहा कि दुर्गा पूजा का त्योहार शक्ति की आराधना के रूप में भी मनाया जाता है। मां दुर्गा सभी का कल्याण करें। समाज में सुख शांति और समृद्धि बनी रहे। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा हमारे सभी शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओ को एक नयी शक्ति और ऊर्जा प्रदान करें। ताकि विश्वविद्यालय के अग्रतार विकास में सभी मजबूती के साथ अपनी भूमिका का निर्वहन कर सकें।

यह भी पढ़ें :मां जगदंबा की पूजा अर्चना और हवन का कार्य आज संपन्न हुआ