कामतेश्वरी पुल से एक लड़की ने सिंगीमारी नदी में लगाई छलांग- घटना से मची सनसनी

24 वर्षीय युवती लंबे समय से शारीरिक बीमारियों से पीड़ित थी।

मुकेश कुमार  (क्राइम एडिटर नई दिल्ली) TV9 भारत समाचार  (पश्चिम बंगाल)। कामतेश्वरी पुल से एक लड़की ने सिंगीमारी नदी में छलांग लगायी है। इस घटना से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है, कि यह घटना शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे की है। ग्राम पंचायत सिंताई नंबर दो की 24 वर्षीय युवती लंबे समय से शारीरिक बीमारियों से पीड़ित थी।

यह भी पढ़ें : जिला अतिपिछड़ा सामाजिक जागरूकता सम्मेलन का आयोजन

पारिवारिक लोगों ने बताया कि लड़की इसी वजह से डिप्रेशन में चल रही थी। आज शायद इस वजह से उसने कामतेेश्वरल पुल से सिंगीमारी नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। हालांकि नदी किनारे इलाके के निवासियों ने देखा कि एक लड़की पुल से नदी में कूद गई है तुरंत वह सभी लोग आगे आए और नदी में कूद कर लड़की को बचा लिया। सूचना मिलने के बाद सिताई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने पहुंचने के बाद लड़की को उसके परिवार वालों की मौजूदगी में सुपुर्द कर दिया है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी आला अधिकारियों को दे दी गई है, और पूरी घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें : जिला अतिपिछड़ा सामाजिक जागरूकता सम्मेलन का आयोजन