आनंद सागर गरबा मंडल द्वारा रखा गया वेशभूषा का सुंदर आयोजन

आनंद सागर गरबा मंडल द्वारा नवरात्रि महोत्सव का सुंदर आयोजन किया गया।

मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर नई दिल्ली)TV9 भारत समाचार  सुरत (गुजरात)।  आज सूरत जिले के महुआ नगर में हर साल की तरह ब्राह्मण फलिया में आनंद सागर गरबा मंडल द्वारा नवरात्रि महोत्सव का सुंदर आयोजन किया गया। जिसमें रंग बिरंगी इलेक्ट्रिक लाइटों से मंडप को सजाया गया। आज हर साल की तरह इस साल भी वेशभूषा का आयोजन रखा गया। आयोजन में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री ने राज्य की सुख शांति एवं समृद्धि के लिए मां दुर्गा की पूजा अर्चना की

वेशभूषा का आयोजन तीन विभाग में किया गया था। वेशभूषा कम्युनिस्ट में निर्णायक के अहम भूमिका संजय जोशी, मनीष पाठक, गुंजन शाह द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। आनंद सागरिका गरबा मंडल द्वारा निर्णायक श्री का पुष्प देकर सम्मानित किया गया। वेशभूषा तीन विभाग में रखी गई थी। जिसमें पहले विभाग एक नंबर पर वैदेही प्रजापति रही और दूसरे नंबर पर हियान पटेल रहे। विभाग दूसरे में पहले क्रिशा पारेख रही और दूसरे नंबर पर सम्यक शाह रहे और विभाग तीसरे में पहले नंबर पर ज्योति बहेन प्रजापति रही और दूसरे रुपल पटेल रही। इस तरह वेशभूषा में भाग लेने वाले स्पर्धो को नंबर दिया गया। आनंद सागर गरबा मंडल द्वारा नवरात्रि महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री ने राज्य की सुख शांति एवं समृद्धि के लिए मां दुर्गा की पूजा अर्चना की