आनंद शुक्ला को भारतीय खाद्य निगम बिहार राज्य के सदस्य बनाए जाने पर किया गया सम्मान समारोह

सम्मान समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में भागलपुर सांसद अजय कुमार मंडल उपस्थित रहे।

अजय कुमार  TV9 भारत समाचार  भागलपुर  (बिहार)। सम्मान समारोह के दौरान आनंद शुक्ला को भारत सरकार मंत्रालय द्वारा समस्त बिहार राज्य के लिए भारतीय खाद्य निगम के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। जिसको लेकर आज सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें :जनता और पुलिस के बीच की दूरी को कम करने के उद्देश्य से संवाद कार्यक्रम का आयोजन

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में भागलपुर सांसद अजय कुमार मंडल व विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर मृत्युंजय कुमार आजाद उपस्थित थे। वहीं कार्यक्रम के आयोजक सोलंकी डिफेंस अकादमी के निदेशक रंजीत सिंह सोलंकी के अलावा शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। वहीं सांसद अजय मंडल ने आनंद शुक्ला को भारत सरकार मंत्रालय के द्वारा समस्त बिहार राज्य के

लिए भारतीय खाद्य निगम के सदस्य के रूप में नियुक्ति को लेकर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी साथ ही उन्होंने कहा बिहार सरकार ने आनंद शुक्ला जैसे कुशल व्यक्ति का चुनाव बिल्कुल सही किया है जिससे विभाग की कार्यशैली में तेजी आएगी।

यह भी पढ़ें : जनता और पुलिस के बीच की दूरी को कम करने के उद्देश्य से संवाद कार्यक्रम का आयोजन